फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुआना के लोगों ने जड़ा जलघर पर ताला

मुआना के लोगों ने जड़ा जलघर पर ताला

Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुआना के लोगों ने जड़ा जलघर पर ताला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद (सफीदों)। भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव मुआना में पिछले 10 दिनों से पीने के पानी समस्या है। समस्या के कारण परेशान ग्रामीणों ने सोमवार शाम जलघर पर ताला जड़ प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत के खिलाफ रोष प्रकट किया। लोगों ने गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था बनाने और जलघर में लगे ऑपरेटर को बदलने की मांग की है। लोगों को कहना है कि अगर मंगलवार तक पानी नहीं मिला तो पंचायत व अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण राधेश्याम वर्मा, सतीश, संदीप, कृष्ण, सुभाष, प्रदीप, जगदीश, दर्शना देवी, कुसुम ने बताया कि उनके मोहल्ले के करीब 70 घरों के पानी की सप्लाई को जानबूझ कर बंद कर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलघर पर तैनात कर्मचारी गांव का ही है, जो चुनाव की दुश्मनी निकाल रहा है। गांव की वाटर सप्लाई को कई भागों को बांटा गया है। ऑपरेटर उनकी तरफ सप्लाई की लाइन के वाल्व को नहीं खोलता, जिससे वे पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। उनके मोहल्ले में पिछले 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पीने के पानी की इस समस्या का जल्द से समाधान किया जाए और कर्मचारी का तबादला किया जाए। सरपंच सुखबीर ने बताया कि कुछ लोग अनावश्यक पानी को बहा रहे है। उनकी वजह से गांव के टेल पर पानी नहीं पहुंचता है। जिससे ये परेशानी आ रही है।

होगी कार्रवाई
हर घर को पानी मुहैया करवाना कर्तव्य है। इसमें अगर कर्मचारी कुछ गलत कर रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायत को भी आगे आकर देखना चाहिए, ताकि गांव के हर घर में पीने के पानी की व्यवस्था बन सके। -शमशेर, एसडीओ
विज्ञापन

पानी न मिलने से परेशान लोगों ने जड़ा जलघर पर ताला
गांव मुआना में पिछले 10 दिनों से पीने के पानी की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed