फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बिजली किल्लत को लेकर आर्य उपनगर के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में किया हंगामा

बिजली किल्लत को लेकर आर्य उपनगर के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में किया हंगामा

Tue, 04 Jun 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली किल्लत को लेकर आर्य उपनगर के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय में किया हंगामा
नरवाना। बिजली किल्लत को लेकर आर्य उपनगर कॉलोनी के लोगों ने बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय में हंगामा किया। कॉलोनी की महिलाओं ने अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई। आर्य उपनगर के लोगों ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। एक्सईएन ने कर्मचारियों को समस्या दूर करने के आदेश दिये।
विज्ञापन

आर्य उपनगर कॉलोनी में बिजली आंख मिचौली कर रही है। अपनी समस्या को लेकर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दी। उसके बाद तीन दिन से लगातार कट लगने शुरू हो गए और चौथे दिन 24 घंटे बिजली नहीं रही। इससे परेशान होकर सोमवार ुबह कॉलोनी की महिलाएं और अन्य लोग एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। आर्य उपनगर निवासी आनंद जैन, हरीश बंसल, प्रवीण जोशी, सतीश, राजेश मास्टर, संजय कालड़ा, सोनू, आशीष, वेणु गोपाल गर्ग, मयंक सिंगला, हिमांशु, दीपक मितल, मदन मित्तल, श्याम सुंदर, केतन गर्ग, प्रदीप, रामरती, कैलाशो, ओमपति व नप के पूर्व चेयरमैन सुरेश पप्पू ने बताया कि गर्मी के मौसम में वह बिना बिजली परेशान हैं और कई बार शिकायत देने के बाद भी कर्मचारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। हरीश बंसल ने बताया कि तीन दिन से कई बार बिजली कट होने के कारण जीना दूभर हो गया था। रविवार दिन को 24 घंटों तक लोगों को बिना बिजली रहना पड़ा। जिससे कॉलोनी के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

आर्य उपनगर कॉलोनी में बिजली समस्या से लोग परेशान थे और कर्मचारियों को जल्द समस्या दूर करने के आदेश दिये हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी और अगर कोई समस्या आती है तो जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भीमसैन, एक्सईएन, बिजली निगम, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed