{"_id":"5c4dffd1bdec224c164ec20c","slug":"151548615633-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध कार, कोई आपतिजनक सामान नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध कार, कोई आपतिजनक सामान नहीं मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध कार, नहीं मिला आपत्तिजनक सामान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रविवार को दोपहर बाद साढ़े चार बजे शहर में उस समय हंगामा हो गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा। सूचना पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने लोगों के हंगामे के कारण मौके पर ही कार की तलाशी ली। कार में बड़ी संख्या में एक समाचार पत्र की प्रतियां मिलीं। प्रतियां सिर्फ एक पार्टी का गुणगान किया गया था। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि कार को इंपाउंड कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
साढ़े चार बजे अभिनंदन होटल के पास कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार को देखा। उन्होंने इसे रुकवाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग ने कहा कि कार में भारी मात्रा में पैसे और शराब भरी हो सकती है। सूचना पाकर जेजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप गिल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद काफी हंगामा शुरू हो गया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब भी मौके पर पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश कौथ भी मौके पर पहुंचे तथा कार को कब्जे में लेकर थाने लेकर जाने लगे लेकिन कांग्रेस और जेजेपी कार्यकर्ताओं ने मौके ही गाड़ी की जांच करने को कहा। इसके बाद शहर थाना प्रभारी ने गाड़ी को खोला। गाड़ी में एक समाचार पत्र की प्रतियां थीं। समाचार पत्र में केवल एक पार्टी का ही गुणगान किया गया था। इसके बाद दोनों ही पार्टियां नारेबाजी करने लगीं। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पुलिस थाना में पहुंचा दिया।
कार में दो नंबर प्लेट मिली और कुछ नहीं
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि कार की लोगों के सामने ही जांच की गई। इसमें केवल दो नंबर प्लेट एक पंजाब की तथा दूसरी हरियाणा की मिली है। कार में एक समाचार पत्र की प्रतियां मिली हैं। फिलहाल कार को इंपाउंड कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सूचना आई थी, यदि समाचार पत्र की प्रतियां मिली तो होगी एफआईआर दर्ज
चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि उनके पास एक कार को लेकर हंगामे की सूचना आई थी। उन्होंने पुलिस से जानकारी जुटाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि किसी समाचार पत्र की प्रतियों में एक पार्टी के गुणगान का समाचार मिलता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।