फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डॉ. अशोक तंवर ने सफीदों के कई गांवों व शहर में किया दौरा

डॉ. अशोक तंवर ने सफीदों के कई गांवों व शहर में किया दौरा

Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डॉ. अशोक तंवर ने सफीदों के कई गांवों व शहर में किया दौरा
डॉ. अशोक तंवर बोले : प्रदेश को दूषित राजनीति से केवल कांग्रेस ही बचा सकती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बुधवार को सफीदों के कई गांवों गांव मेें जनसभाओं को संबोधित किया। अशोक तंवर ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव किसी भी वक्त हो सकते हैं और इन चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने गांव डिडवाड़ा, निम्नाबाद, खेड़ा खेमावती, गजे सिंह पुंडिर के कार्यालय व पुरानी अनाज मंडी राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष जैन के निवास पर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर मौजित लोगों को चिन्हित करके उनको साथ लेकर बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। देश और प्रदेश को दूषित राजनीति से केवल और केवल कांग्रेस पार्टी ही बचा सकती है और यही कांग्रेस पार्टी का संकल्प भी है। जल्द ही देश और प्रदेश में राज परिवर्तन होगा और कांग्रेस पार्टी अभूतपूर्व बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। पार्टी की हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वह दिन रात एक करके के देश और प्रदेश में अभूतपूर्व जनादेश लाने का काम करें। इस दौरान पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक नरेश जांगड़ा, गजे सिंह पुंडिर, संजीव पुंडिर, मनोज दीवान, मस्त राम बागडू, नरेंद्र पाल बंटी, डॉ. सत्यवान सैन, सुनील मुआना, लाला मुआना, दुष्यंत राणा, कृष्ण राणा, पार्षद हरविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed