फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज ने ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दो दिन में की आठ लाख रुपये ज्यादा कमाई

रोडवेज ने ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दो दिन में की आठ लाख रुपये ज्यादा कमाई

Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज ने ग्रुप डी की परीक्षा के  दौरान दो दिन में की आठ लाख रुपये ज्यादा कमाई
ग्रुप डी परीक्षा : दो दिन में रोडवेज ने कमाए आठ लाख रुपये अधिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एचएसएससी ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बस चलाई गई। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। 17 और 18 नवंबर को ग्रुप डी की परीक्षा के लिए दो दिन तक बस स्टैंड पर लोगों का तांता लगा रहा। परीक्षा देने आए लोग समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंच सके, इसके लिए रोडवेज विभाग ने दो दिन के लिए स्पेशल बस चलाई। इस दौरान विभाग ने सभी चालकों व परिचालकों के अवकाश भी रद्द कर दिए थे। परीक्षा के पहले दिन 17 नवंबर को जहां 20 स्पेशल बस चलाई गई तो परीक्षा के दूसरे दिन 18 नवंबर को 14 स्पेशल बस चलाई। इससे जहां यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली, वहीं इन दो दिनों में रोडवेज विभाग की खूब चांदी हुई। रोडवेज विभाग ने एचएसएससी ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दो दिन में सामान्य दिनों की अपेक्षा आठ लाख रुपये ज्यादा कमाई की। रोडवेज विभाग के अकाउंट्स विभाग के अधिकारी एसके भाटिया ने कहा कि आमतौर पर रोडवेज विभाग प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये की कमाई करता है। इस प्रकार से आमतौर पर रोडवेज विभाग दो दिन में जहां लगभग 30 लाख रुपये की कमाई करता है, वही ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दो दिन में 38 लाख 4 हजार 174 रुपये राजस्व में जमा किए। इस तरह रोडवेज ने ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान इन दो दिनों में आठ लाख रुपये ज्यादा कमाए।

बाक्स
ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान रोडवेज विभाग की कमाई का ब्योरा
रोडवेज विभाग के अकाउंट्स अधिकारी एसके भाटिया ने कहा कि ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान दो दिन में विभाग ने कुल 38 लाख चार हजार 174 रुपये कमाई की। ग्रुप डी की परीक्षा के पहले दिन रोडवेज विभाग ने कुल 19 लाख 16 हजार 298 रुपये राजस्व में जमा किए। इसमें जींद डिपो ने 12 लाख 32 हजार 554 रुपये राजस्व में जमा करवाए। वहीं नरवाना डिपो ने तीन लाख सात हजार 420 रुपये और सफीदों डिपो ने तीन लाख 76 हजार 324 रुपये राजस्व में जमा करवाए। वही ग्रुप डी की परीक्षा के दूसरे दिन 18 नवंबर को रोडवेज ने कुल 18 लाख 87 हजार 876 रुपये की कमाई की। इसमें जींद डिपो ने 12 लाख 44 हजार 656 रुपये राजस्व में जमा करवाए। वही नरवाना डिपो ने दो लाख 50 हजार 779 रुपये और सफीदों डिपो ने तीन लाख 92 हजार 341 रुपये राजस्व में जमा करवाए। इस तरह दो दिन में रोडवेज ने कुल 38 लाख चार हजार 174 रुपये राजस्व में जमा करवाए।
विज्ञापन

बाक्स
दिनांक जींद नरवाना सफीदों कुल कमाई
17 नवंबर 1232554 रुपये 307420 रुपये 376324 रुपये 1916298 रुपये
18 नवंबर 1244656 रुपये 250779 रुपये 392341 रुपये 1887876 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed