{"_id":"5a9062854f1c1bca798bb6e8","slug":"151519411845-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के पड़ोसी को सरिया मारने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के पड़ोसी को सरिया मारने वाला युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। कस्बे के मेन बाजार में दुकानदार के नौकर द्वारा पड़ोसी मकान मालिक को घायल करने आरोप में पुलिस ने राजीव कालोनी वासी सागर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने सागर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
जांच अधिकारी एसआई बलवान ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक सतपाल धवन ने कहा था कि 19 फरवरी को दोपहर के समय मैन बाजार में बिजली की दुकान पर नौकरी करने वाला युवक ड्रिल मशीन से दीवार में छेद कर रहा था। सतपाल के मकान में धूल अधिक आने के कारण उसे उक्त युवक को पानी का छिड़काव करने की बात कही तो वह गुस्सा हो गया और मामूली कहासुनी में सागर ने सतपाल धवन के सिर में सरिया मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।