फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 minutes of rain inundated the streets of the city, waterlogging near Rani Talab caused trouble to the drivers

15 मिनट की बारिश ने शहर की सड़कों को किया जलमग्र, रानी तालाब के पास जलभराव से वाहन चालकों को हुई परेशानी

Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
15 minutes of rain inundated the streets of the city, waterlogging near Rani Talab caused trouble to the drivers
शहर में मंगलवार दोपहर को हुई बारिश ने एक तरफ तो लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलवाने का काम किया, दूसरी तरफ सड़कों पर भरे पानी से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 55 प्रतिशत बनी रही, जबकि हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में हलके बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से मौसम में गर्मी तथा उमस बनी हुई थी। मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई और मौसम में जबरदस्त उमस बन गई। दोपहर को आकाश में गहरे बादल छा गए ओर शहर तथा आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही, लेकिन लगभग 15 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। जिसके चलते कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भी जमा हो गया। बारिश के बावजूद गर्मी तथा उमस से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

स्थायी समाधान की मांग
15 मिनट तक हुई बारिश ने ही रानी तालाब के पास बरसाती पानी को जमा कर दिया। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रानी तालाब की दूसरी तरफ सड़क पर गड्ढों में बरसाती पानी भर गया जिससे कई बाइक चालक तो इन गड्ढों में गिर गए। आसपास मौजूद शोरूम मालिकों ने रोष जताया और मांग की कि सड़क पर बरसाती पानी समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी इजाफा होगा। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते फसलों में भी मौसमी बीमारियों की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि फसलों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करें।
-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, पांडू पिंडारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed