फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरपंच एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक

सरपंच एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक

Mon, 05 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
सरपंच एसोसिएशन की प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों की हुई बैठक
सरकार पर सरपंचों ने लगाए तंग करने के आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के कोर ग्रुप की बैठक रविवार को जाट धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने की। बैठक में सरपंचों ने सरकार पर जबरदस्ती फैसले थोपकर परेशान करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार लगातार सरपंचों को ब्लैकमेल कर रही है। इससे सरपंच एसोसिएशन में सरकार के खिलाफ रोष है और 15 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जींद जाट धर्मशाला में होगी। अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सरकार के खिलाफ अहम फैसला लिया जाएगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदारी होगी।

राणा ने कहा कि प्रदेशभर में पराली जलाने के नाम पर सस्पेंड किया जा रहा है, जबकि सरपंचों के इस मामले में कुछ पता नहीं होता और बेवजह सस्पेंड कर दिया जा रहा है। पंचायतों पर सरकार सोशल ऑडिट कमेटी गठित करना चाहती है। इससे सरपंचों को सरकार अपने आदमी छोड़कर ब्लैकमेल करना चाहती है। इससे पंचायतों विकास कार्यों में काफी नुकसान होगा। पंचयातों के पीएफएमएस के नाम पर ई-दिशा प्राणाली लागू करना चाहती है। इससे किसी पंचायत को विकास कार्य करवाने है तो छह माह पहले होने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट भेजनी होगी और जाकर ग्रांट जारी होगी। इस प्रणाली से पंचायतें कोई विकास कार्य अपनी मर्जी से नहीं करवा सकती हैं, इस प्रणाली को लागू करने से पहले पंचायत मंत्री ओपी धनखड़ व पंचायतों के बीच समझौता हुआ था कि जब सरपंचों को पंचायतों में बैठने के लिए ठिकाना व कंप्यूटर उपलब्ध करवा देती, तब तक यह प्रणाली लागू नहीं करें, लेकिन फिर सरकार ई-दिशा प्रणाली लागू करने पर अड़ी हुई है। इससे सरपंच एसोसिएशन में भारी रोष है। अगर सरकार ने जल्द से जल्द मांगे नहीं मानी तो जींद में होने वाले उप-चुनाव में सरकार को बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता नरवीर नेहरा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत तवंर, जिला प्रधान जींद राजेश गोयत, जिला प्रधान करनाल देवेंद्र मंधानण, प्रवीण किठाना कैथल से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, दिलबाग औरया प्रदेश प्रभारी हरियाणा, बलबीर देशवाल सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी, सुखदेव सिंह इंद्री करनाल हाथी ब्लॉक प्रधान, चरण सिंह जिला प्रधान रेवाड़ी, राकेश किलोई जिला प्रधान रोहतक, महिपाल आर्य जिला प्रधान फरीदाबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed