फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा का भाजपा में शामिल का मामला

पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा का भाजपा में शामिल का मामला

Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा का भाजपा में शामिल का मामला
कार्यकर्ताओं के दबाव में लिया फैसला : डॉ. कृष्ण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो से भाजपा में शामिल होने वाले दिवंगत विधायक डॉ. हरिचंद मिढा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढा ने कहा कि जींद में विकास नहीं होना और समर्थकों के कार्य नहीं होने के चलते उनके द्वारा बार-बार दबाव डालने की वजह से भाजपा में शामिल हुआ हूं। वीरवार को चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल होने वाले डॉ. कृष्ण से मिलने वालों का उनके क्लीनिक में दिनभर तांता लगा रहा। इसमें जहां भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे, वहीं उनके इनेलो समर्थक भी पहुंचे थे।
डॉ. कृष्ण मिढा इनेलो में सेंध लगाकर अपने आपको मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इसके साथ-साथ अभी से उनके कार्यालय में छोटे-मोटे कामों के लिए लोग आने लगे हैं। डॉ. मिढा के भाजपा में शामिल होने से पहले से टिकट के लिए खुद को दावेदार लोगों की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि डॉ. कृष्ण मिढा को सीएम की तरफ से जींद में जल्द होने वाले उपचुनाव में टिकट का पूरा आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

मिढा के भाजपा ज्वाइन करने से जींद में होने वाले उपचुनाव पर इसका असर पड़ेगा। डॉ. कृष्ण मिढा इनेलो की टिकट के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। अब इनेलो को अपना नया उम्मीदवार मैदान में उतारना पड़ेगा। इसके साथ-साथ डॉ. मिढा को सीएम मनोहरलाल की तरफ से भाजपा का टिकट देने का पूरा आश्वासन दिया गया है। इस कारण पहले से ही भाजपा की टिकट की उम्मीद लगाए आधा दर्जन भाजपा नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जगह के वोट होंगे तीन जगह शिफ्ट
डॉ. कृष्ण मिढा के भाजपा में आने से जींद में राजनीतिक समीकरण बदलने तय हैं। 2014 के चुनाव में कुल 1,21,715 मतों में से 31 हजार 631 वोट लेकर डॉ. हरिचंद मिढ़ा विधायक बने थे, जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह को 29, 374 वोट मिले थे। अब देखना होगा कि कितने वोट भाजपा की तरफ शिफ्ट होते हैं। इधर, इनेलो का बसपा से गठबंधन हो चुका रहै। बसपा के उम्मीदवार सुधीर गौतम को इस चुनाव में 13,225 वोट मिले थे। इनेलो को गठबंधन का फायदा हो रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद सहवाग को 15,267 वोट मिले थे। अब हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय हो चुका है। उसके उम्मीदवार रमेश सैनी को 12, 246 वोट मिले थे। जींद में होने वाला उपचुनाव रोचक होने की उम्मीद है, क्योंकि छह जगह के वोट तीन जगह शिफ्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed