फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खरकगागर गांव में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास : जसबीर देशवाल

खरकगागर गांव में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास : जसबीर देशवाल

Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खरकगागर गांव में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास : जसबीर देशवाल
खरकगागर में तीन करोड़ रुपये का हुआ विकास कार्य : जसबीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। खरकगागर गांव में विधायक जसबीर देशवाल ने बताया कि पिल्लूखेड़ा ब्लॉक का पिछड़ापन दूर करने के लिए हर गांव में सड़क, बिजली, पीने के पानी व ग्रामीण विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है। हर गांव को लिंक रोड से जोड़ा जा रहा है, ताकि गांव के हर घर तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। गांव की सरपंच अनीता देवी व सरपंच प्रतिनिधि गोपाल कुंडू व अन्य मौजिज लोगों ने विधायक का गांव पहुंचने पर स्वागत किया।

देशवाल ने गऊघाट व रिटर्निंग वॉल, गांव का बड़ा नाला, नवनिर्मित पक्की गलियां, वाल्मीकि मोक्ष स्थल परिसर व स्कूल के कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक ने बताया कि खरकगागर गांव में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सफीदों हलके के विकास पर अब तक 450 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि खरकगागर से बूढाखेड़ा तक छह किलोमीटर की सड़क क्षेत्रवासियों के लिए लाइफ लाइन की तरह काम करेगी। इस सड़क से न सिर्फ गांवों की दूरी कम होगी, बल्कि लोगों का आना-जाना भी आसान हो जाएगा। विधायक ने कहा कि पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांवों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगवाये जा रहें हैं। खरकगागर में भी 27 लाख रुपये से ट्यूबवेल से पीने के साफ पानी की सप्लाई जल्द शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रणबीर देशवाल, कालवा बारह प्रधान दिलबाग कुंडू, सरपंच राजेश, भिड़ताना सरपंच राम मेहर, ऐचरा खुर्द सरपंच महेंद्र, लुदाना सरपंच भूपेंद्र, आंटा सरपंच सोमबीर, छापर सरपंच हरविंदर सिंह, राम किशन, दिलबाग कुंडू, सूबेदार सूरत सिंह, कुलदीप, कर्ण देशवाल, नफे सिंह पटवारी, गोदा, जोगिंदर हाडवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed