फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12वीं कक्षा के छात्र पर चलाई, छर्रे लगने से हुआ घायल

12वीं कक्षा के छात्र पर चलाई, छर्रे लगने से हुआ घायल

Tue, 10 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
12वीं कक्षा के छात्र पर चलाई, छर्रे लगने से हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव बरसोला में 12वीं कक्षा के एक छात्र पर तीन युवकों ने गोली दाग दी। गोली पास खड़ी एक बुग्गी में लग गई लेकिन कई छर्रे युवक को लग गए। इसमें वह घायल हो गया। उसके नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

छात्र सुनील शाम को अपने गांव में ही किसी मिस्त्री के पास ट्रैक्टर ठीक करवा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए। उनमें से एक युवक ने बाइक से नीचे उतरते ही छात्र सुनील पर गोली दाग दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया और गोली पास खड़ी एक बुग्गी में लग गई लेकिन कई छर्रे सुनील को लग गए। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर इकट्ठे हुए तो युवक मौका देखकर फरार हो गए। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सुनील ने बताया कि 20 मार्च को जब वह नरवाना में 12वीं कक्षा के पेपर देने गया था, उस समय गांव के ही अमित ने उससे मारपीट की थी और उसका मोबाइल भी छीन लिया था। सुनील ने अब फिर अमित पर ही गोली मारने के आरोप लगाए हैं। सदर पुलिस ने युवक के ब्यान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed