फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला कमेटी ने प्रधान कृष्ण नैन की अध्यक्षता में रोडवेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें रोडवेज, बिजली निगम, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, डीआरडीए, तहसील समेत अनेक विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके साथ-साथ 30 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने के लिए कर्मचारियों से अनुरोध किया गया।

कृष्ण नैन ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का मुख्य कारण सरकार द्वारा हरियाणा कर्मचारी महासंघ के साथ कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद भी लागू न करना है। सरकार ने एक नवंबर को इन मांगों की घोषणा का वादा किया था, परंतु आज तक सरकार ने न कोई घोषणा की और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। महासंघ ने अपनी मांगों कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान दाम के माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करना, वेतन विसंगतियां दूर करना, कैशलेस मेडिकल लागू करना, नए पद सृजन करके पक्की भर्ती करना आदि मांगों को लेकर सात नवंबर को जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी हुंकार भरी, सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण कोई सुनवाई नहीं कर रही। इस कारण महासंघ आज अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच में हस्ताक्षर अभियान लेकर आया। यदि सरकार अभी भी नहीं जागी तो 30 जनवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे और 20 फरवरी को पूर्ण हड़ताल के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी जाएगी। इस मौके पर जयवीर जुलानी, सतपाल शर्मा, सुशीला ढांडा, पवन रजाना, जयसिंह, सुमित्रा नैन, दयानंद शर्मा, कृष्ण चहल, राजबीर ढिल्लो, जितेन्द्र भारद्वाज, सीताराम, रणधीर ग्रोवर, राजेश शर्मा, सुरेंद्र ढुल, विजयपाल ढुल, अजीत नेहरा, शेरसिंह, हीरामल, नरेंद्र सुरेजवाला, कुलदीप चहल, अजय चौपड़ा, बीरबल शर्मा, नरेश उचाना, रामनिवास नरवाना, सुरेंद्र सैनी, रामनिवास फोर, सत्यवान अहीरका और जयभगवान मेहरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed