{"_id":"68129158756776579f01341b","slug":"14-police-personnel-including-a-dsp-retired-jind-news-c-199-1-jnd1002-133956-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेवानिवृत्त हुए एक डीएसपी सहित 14 पुलिस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेवानिवृत्त हुए एक डीएसपी सहित 14 पुलिस कर्मचारी
Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी45-सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए एसपी कुलदी सिंह और एएसपी सोना
जींद। जींद पुलिस विभाग से एक डीएसपी जोगिंदर सहित 14 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं।
जिनको पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने विदाई समारोह के दौरान फूलमाला, पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिह्न व अध्यात्मिक ज्ञान के लिए पवित्र पुस्तक गीता भेंट कर सम्मान के साथ अपने आगामी जीवन के बारे में शुभकामनाएं दी। एसपी ने कहा कि अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग और जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी खुद को हर जिम्मेदारी से रिटायर नहीं समझ कर समाजसेवा के कार्यों में लिप्त रखें। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें।
वह अपने आने वाले जीवन में अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। समाज में रहकर पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें। इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, डीएसपी जितेंद्र सिंह, डीएसपी अमित भाटिया, सतीश कुमार, पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार व प्रेम सिंह बांगड मौजूद रहे।