फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 complaints received in Samadhan Camp, 3 resolved on the spot

Jind News: समाधान शिविर में आईं 14 शिकायतें, 3 को मौके पर निपटाया

Tue, 29 Oct 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
14 complaints received in Samadhan Camp, 3 resolved on the spot
जींद। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने कहा कि जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली कनेक्शन, पेंशन, पीपीपी के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल होते हैं।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने सोमवार को नगर परिषद के सभागार में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान डीएमसी गुलजार मलिक ने लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका तत्परता निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिले। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में जिले में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर समाधान किया गया। बाकी बची 11 शिकायतों के लिए तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद जींद के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 5, नगर परिषद नरवाना में 2, उचाना नगर पालिका में 1, जुलाना नगरपालिका में 1 शिकायत आई है। इसी प्रकार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में भी लोगों की समस्याएं सुनी गईं। आठों ब्लाॅक में 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed