फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   133 students chose bicycles, not a single student reached the fair on the first day.

Jind News: 133 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिल, पहले दिन मेले में नहीं पहुंचा था एक भी विद्यार्थी

Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
133 students chose bicycles, not a single student reached the fair on the first day.
19जेएनडी21: मेले में साइकिल लेने आए विद्यार्थी। संवाद
जींद। राजकीय कन्या मॉडल प्राइमरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय साइकिल मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन जिलेभर से 133 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ साइकिल पसंद करने पहुंचे। बच्चों और अभिभावकों की भीड़ देखकर साइकिल विक्रेता भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन एक भी विद्यार्थी साइकिल लेने के लिए नहीं पहुंचा था। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी कक्षा के 224 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जानी है। इसके लिए विभाग ने 20 इंची साइकिल की कीमत जीएसटी सहित 2800 रुपये और 22 इंची साइकिल की कीमत 3000 रुपये निर्धारित की है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के अनुसार साइकिलों का चयन किया। योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के वे विद्यार्थी पात्र हैं, जो अपने घर से दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। हालांकि, विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का पहले से लाभ ले रहे विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में 3 विक्रेता लेकर पहुंचे अलग-अलग मॉडल
साइकिल मेले में तीन विक्रेता विभिन्न कंपनियों और मॉडल की साइकिलें लेकर पहुंचे। विभाग की निर्धारित कीमत वाली साइकिलों के अलावा मेले में तीन हजार से लेकर 12 हजार रुपये तक की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध रही। बच्चों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार साइकिलों के मॉडल देखे। अभिभावकों ने भी साइकिल की गुणवत्ता, कीमत और मजबूती के बारे में विक्रेताओं से जानकारी ली।

बाक्स
विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इसमें 133 विद्यार्थियों ने साइकिल खरीदे। -सरोज श्योकंद, खंड शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article