फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के लिए भारत को करना चाहिए पाक पर हमला : अठावले

पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के लिए भारत को करना चाहिए पाक पर हमला : अठावले

Mon, 04 Mar 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के लिए भारत को करना चाहिए पाक पर हमला : अठावले
पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने को पाक पर हो हमला : अठावले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारत को पाकिस्तान पर हमला करके पाक अधिकृत कश्मीर को वापस ले लेना चाहिए। यह बाद केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कही। वह पार्टी द्वारा आयोजित जाति तोड़ो मानव जोड़े कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी यह राय केंद्रीय मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नाते है। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर और कश्मीरियों के फायदे के लिए अनुच्छेद 35ए को हटाया जाय।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होेंने कहा कि पीओके पर पाकिस्तान द्वारा कब्जा किया गया है। यह भारत को पाकिस्तान पर हमला कर वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीओके में ही तमाम आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर चलते हैं। ऐसे में भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक सही है। अठावले ने कहा कि एयर स्ट्राइक का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही मजबूती से पाकिस्तान को जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे संबंध रखता है तो ठीक नहीं, तो पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 35-ए को कश्मीर व कश्मीरियों के लिए हटाया जाना चाहिए। आज बेरोजगारी के कारण कश्मीरी युवा आतंकवाद की ओर जा रहे हैं। धारा 35-ए हटने से वहां उद्योग लग सकेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा और जम्मू कश्मीर का विकास होगा।
विज्ञापन

दाऊद और अजहर मसूद भारत को सौंपे पाकिस्तान
अठावले ने कहा कि दाऊद और अजहर मसूद भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर अच्छी पहल की है, ऐसे ही अजहर मसूद और दाऊद को भी भारत को सौंपना चाहिए। इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न, राजनीतिक नहीं सामाजिक समस्या
अठावले ने कहा कि दलित उत्पीड़न राजनीतिक नहीं सामाजिक समस्या है। ऐसे में इसको सरकारों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार दलित उत्पीड़न को बढ़ावा नहीं देती, हालांकि यह महत्वपूर्ण है कि दलित उत्पीड़न के मामलों से सरकार कैसे निपटती है।
दलितों को पांच-पांच एकड़ भूमि दे सरकार
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दलितों को पांच-पांच एकड़ जमीन दी जानी चाहिए। इसके लिए वह सरकार से मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास जमीन नहीं है तो जमींदारों से खरीदी जाय।

अभिनंदन को नहीं छोड़ते तो इमरान खान को भी नहीं छोड़ते
जनसभा के दौरान अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़कर अच्छी पहल की है। यदि वे अभिनंदन को नहीं छोड़ते तो भारत इमरान खान को भी नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed