फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दस माह में तीसरी बार टूटा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया रोष

दस माह में तीसरी बार टूटा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया रोष

Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दस माह में तीसरी बार टूटा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया रोष
तीसरी बार टूटा डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रानी तालाब स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा मंगलवार को पिछले दस माह में तीसरी बार टूटा हुआ मिला। इस पर अनुसूचित जाति संगठनों ने रोष जताया। सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आया और चश्मा लगवाने की कवायद शुरू की। इसी बीच शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें सामने आया कि सुबह करीब सवा नौ बजे एक बंदर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ रहा है। इसके बाद विरोध कर रहे लोग शांत हो गए।
गौरतलब है कि पहले दो फरवरी को और इसके बाद आठ नवंबर को भी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा टूटा हुआ मिला था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पिछले सप्ताह वीरवार को चश्मा टूटने पर अनुसूचित जाति संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा था कि यदि सीसीटीवी कैमरा ठीक होता तो आरोपी तक पहुंचा जा सकता था। ऐसे में प्रशासन ने तीन दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरा ठीक करवाया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज होने से यहां विवाद होने से बच गया।
विज्ञापन

डॉ. भीम राव आंबेडकर सभी के लिए सम्मानित हैं, उनकी प्रतिमा का चश्मा टूटने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब सीसीटीवी कैमरे में साफ हुआ कि चश्मा बंदरों ने तोड़ा है। ऐसे में प्रशासन से मिलकर कोई ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि यहां बंदर नहीं आ पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed