फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया, मैं नहीं चाहता मुझे भी इसका खामियाजा भुगतना पड़े : अभय सिंह चौटाला

नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया, मैं नहीं चाहता मुझे भी इसका खामियाजा भुगतना पड़े : अभय सिंह चौटाला

Mon, 05 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया, मैं नहीं चाहता मुझे भी इसका खामियाजा भुगतना पड़े : अभय सिंह चौटाला
नारों ने खराब किया कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य, मैं नहीं चाहता मुझे भी इसका खामियाजा भुगतना पड़े : अभय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने स्थानीय धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौारन नारे लगा रहे लोगों से कहा कि इन नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया। मैं नहीं चाहता कि इसका खामियाजा मुझे भी भुगतना पड़े। कार्यकर्ताओं की बैठक में इनेलो के जिला प्रधान को छोड़कर जुलाना से विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, प्रदेश युवा प्रभारी प्रदीप गिल, नरवाना से विधायक पिरथी नंबरदार, सिरसा से सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी के अलावा अन्य वर्तमान व पूर्व विधायक मौजूद रहे।
अभय ने कहा कि वह यहां लोगों से केवल यह पूछने आए हैं कि एसवाईएल के मामले को लेकर उन्होंने पहले आंदोलन किए थे, क्या इसे आगे भी जारी रखने पर सहमत हैं या नहीं। इस पर वहां मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर आंदोलन करने के लिए हामी भरी। उन्होंने कहा कि बसपा और इनेलो के गठबंधन को पहले लोग दो कमजोर दलों का गठबंधन कहते थे, लेकिन अब यह गठबंधन प्रदेश में सबसे मजबूत गठबंधन बन चुका है। इस गठबंधन के कारण दूसरे दलों की सांसें अटक गई हैं।
विज्ञापन

अभय ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री और मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो और बसपा को कमजोर करने के लिए विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के मजबूत कार्यकर्ता किसी भी विषम परिस्थिति में डगमगा नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी की ताकत का नहीं किसी को पता
अभय चौटाला ने कहा कि हाथी की ताकत का किसी को पता नहीं है। कहते हैं हाथी को कम दिखाई देता है, मगर अब हमने हाथी की आंखों पर चश्मा चढ़ा दिया है। अब यह हाथी इनेलो व बसपा को कमजोर करने वालों को कुचलता हुआ आगे निकल जाएगा।

अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है
दिल्ली में अजय सिंह चौटाला द्वारा यह कहने पर कि अधिकार मांगने से नहीं, छीनने से मिलता है, को लेकर किए सवाल पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह बात सच है कि अधिकार मांगने से नहीं छीनने से मिलता है। अजय सिंह चौटाला सही कह रहे हैं। दिग्विजय और दुष्यंत के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह बात या तो ओमप्रकाश चौटाला से या फिर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा से पूछो। वह तो केवल पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उनका संगठन से कोई मतलब नहीं है। पार्टी जहां उनकी ड्यूटी लगाती है, वह उसे पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed