{"_id":"595158504f1c1b4c1c8b4578","slug":"131498503248-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत थर्मल में तकनीकी गड़बड़ी ने छुड़ाए लोगों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत थर्मल में तकनीकी गड़बड़ी ने छुड़ाए लोगों के पसीने
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
रविवार की तरह ही सोमवार को भी पानीपत थर्मल में आई तकनीकी दिक्कत के चलते लोग बेहाल रहे। हालांकि रविवार को शुरू हुई परेशानी भी रात भर चलती रही। दिन के समय में भी भयंकर गर्मी के बीच कटौती ने त्राहि-त्राहि मचा दी। रविवार दोपहर पानीपत थर्मल में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटौती हुई थी। हालांकि शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली आ गई। इसके बाद फिर से रात 10:40 बजे बिजली कटौती हुई। इसके बाद रात 12:10 बजे बिजली आई और फिर से रात 01:45 तक रही। 02:50 बजे बिजली फिर से कट गई और कुछ समय के बाद आ गई। सुबह से ही बिजली की आंख मिचौली चलती रही। सुबह करीब 11 बजे लगे कट के बाद बिजली करीब एक घंटे के बाद आई। दोपहर में 01:05 बजे फिर से लाइट कट गई और 02:20 बजे आई। करीब 40 मिनट तक सप्लाई चलने के बाद दोपहर बाद 03:05 बजे फिर से लाइट कट गई। इसके बाद लाइट 04:10 बजे आई।
शिकायत केंद्र पर लगाया लोगों ने जाम
रात को बिजली कटने और गर्मी से परेशान अर्बन एस्टेट और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग डीसी कॉलोनी स्थित बिजली शिकायत केंद्र पर पहुंच गए। यहां लोगों ने बिजली कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीछे से बिजली में खराबी आने की बात कह कर जाम खुलवाया।
इनवर्टर भी जवाब दे गए
बिजली कटौती के बीच रात में लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। ऐसे में लोगों ने जागते हुए रात काटी। दिन के समय भी गर्मी के बीच लाइट कटने से लोग पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए।
विज्ञापन
दो दिन से काट रहे चक्कर
पिछले दो दिन यहां सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां खाने पीने की भी कोई सुविधा नहीं है। अब डॉक्टर यह बोल रहे हैं कि आप मंगलवार को आना तभी मेडिकल हो पाएगा। -मलकित, सिरसा, नवचयनित हेड कॉन्स्टेबल।
अस्पताल में नहीं बिजली, परेशानी
हरियाणा पुलिस में चयन होने के बाद जींद के नागरिक अस्पताल आए हैं, लेकिन डॉक्टर मेडिकल नहीं कर रहे। यहां-वहां चक्कर कटवा रहे हैं। अस्पताल में बिजली की समस्या है, काफी देर से बिजली गई है। गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नितिन, पानीपत नवचयनित हैड कॉस्टेबल।
हो रहा है टार्च से काम
अस्पताल में सुबह से ही बिजली नहीं है। भयंकर गर्मी में लाइन में खड़ा होने पड़ रहा है। यहां पानी पीने तक की व्यवस्था नहीं है। मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर भी टार्च से काम कर रहे हैं।
सत्यवान, कुरुक्षेत्र नवचयनित हेड कॉन्स्टेबल।
225 में से 143 उम्मीदवारों का मेडिकल हो चुका है। मंगलवार को अधिकतर का मेडिकल हो जाएगा। -डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
थर्मल में दिक्कत
132 केवी पावर हाउस के कर्मचारियों ने बताया कि पानीपत थर्मल में दिक्कत आने के कारण ऐसा हो रहा है। जैसे ही ऊपर से फीडर बंद करने के आदेश आते हैं, बिजली बंद कर दी जाती है। दो दिन से बहुत ही बुरा हाल है।
जल्द सुधरेगी व्यवस्था
बिजली की व्यवस्था दो दिन से बिगड़ी हुई है। यह सिर्फ जिले में नहीं, प्रदेश भर में दिक्कत चल रही है। तकनीकी खराबी को दूर किया जा रहा है जल्द ही लोगों को बिजली मिलेगी। -एमएल रोहिल्ला, एसई, बिजली निगम।
पानीपत थर्मल में तकनीकी गड़बड़ी ने छुड़ाए लोगों के पसीने
रातभर आती-जाती रही बिजली, लोगों की जागते कटी रात, दिन में गर्मी से लोग रहे बेहाल, अस्पताल में भी बाधित रही बिजली सप्लाई
पुलिस भर्ती के लिए मेडिकल करवाने आए युवक परेशान