फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   देश की तरक्की का रास्ता खेलों के माध्यम से ही खुलता : डॉ. महेंद्र सिंह मलिक --125 खिलाडिय़ों का हुआ चयन

देश की तरक्की का रास्ता खेलों के माध्यम से ही खुलता : डॉ. महेंद्र सिंह मलिक --125 खिलाडिय़ों का हुआ चयन

Fri, 25 Jan 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
देश की तरक्की का रास्ता खेलों के माध्यम से ही खुलता : डॉ. महेंद्र सिंह मलिक --125 खिलाडिय़ों का हुआ चयन
महिला सर्कल कबड्डी लीग के लिए 125 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारतीय कबड्डी संघ द्वारा इंटरनेशनल महिला सर्कल कबड्डी लीग का आयोजन किया जा रहा है। विश्व कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया दयानंद पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया के समापन समारोह में भारतीय कबड्डी संघ के मुख्य संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि अध्यक्षता हलका प्रधान जोगेंद्र मलिक और कबड्डी संघ के चेयरमैन हवा सिंह छोकर ने की।

छोकर ने कहा कि लीग के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान 125 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों की टीम ऑनर के सामने खुला ड्रॉ करके टीम बनाई जाएगी जो 21 फरवरी को भारतीय कबड्डी संघ द्वारा आयोजित की जाने वाली इंटरनेशनल महिला सर्कल कबड्डी लीग में भाग लेंगी। डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि हमारा मकसद खेलों के माध्यम से बेटियों को आगे लाना है। इसे लेकर हम अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर विश्व कबड्डी संघ के महासचिव रोहतास सिंह नांदल, इंद्रजीत सांगवान, विजय कुमार बोस, कबड्डी कोच गुरमेल सिंह दडबा, सुखदर्शन चहल, सुरजीत सिंह, अमन कुमार, हरबीर कौर नांदल, संदीप सोहनदीप सिंह, संस्था उपचेयरमैन रविंद्र मलिक, चेयरमैन फूल कुमार मलिक, डायरेक्टर डॉ. सीपी मलिक, प्राचार्य सुनील राणा, मीडिया बोर्ड के चेयरमैन आनंद लाठर, महाबीर गहलावत, जगबीर सिंह, कप्तान खोखर, गुलजार सिंह, पलविंदर कौर, सुरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed