फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इन्हांसमेंट के विरोध में लामबंद हुए प्रदेश भर के सेक्टरवासी

इन्हांसमेंट के विरोध में लामबंद हुए प्रदेश भर के सेक्टरवासी

Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
इन्हांसमेंट के विरोध में लामबंद हुए प्रदेश भर के सेक्टरवासी
एक महीने में एन्हांसमेंट की गणना नहीं हुई तो नोटिसों की जलाएंगे होली : केजरीवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश सरकार द्वारा सेक्टरवासियों पर लगाए गए एन्हांसमेंट के विरोध में प्रदेशभर के स्थानीय सेक्टर-आठ में जुटे सेक्टरवासियों ने एन्हांसमेंट के विरोध में लामबंद होकर हुंकार भरी। इनका समर्थन करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को एक महीने का समय देते हैं। अगर इस बीच एन्हांसमेंट की दोबारा से गणना नहीं हुई तो एन्हांसमेंट नोटिसों की होली जलाई जाएगी। इसके बाद हुडा सेक्टर निवासियों ने गिरफ्तारी देनी चाही तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कौथ ने केवल औपचारिकता कर सभी को रिहा कर दिया। सेक्टर निवासियों से गिरफ्तारी देने वाले लोगों की लिस्ट भी बाद में देने को कहा।
हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कान्फिडरेशन द्वारा राज्य स्तरीय एन्हांसमेंट भगाओ आशियाना बचाओ रैली के दौरान अरविंद केजरीवाला ने कहा कि सेक्टरवासियों की लड़ाई पूरी तरह से जायज है। सरकार कभी एन्हांसमेंट तो कभी लेस कन्वेंस के नाम पर लोगों को लूट रही है। एन्हांसमेंट के विरोध में आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में प्रदेश के सभी सेक्टर वासियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने चहेते अफसरों और विभाग के भ्रष्टाचार को छिपाने में लगे हैं। हरियाणा सरकार कानून और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार एन्हांसमेंट की दोबारा रि-केलकुलेशन की सेक्टवासियों की मांग का उनकी पार्टी पूरा समर्थन करती है। केजरीवाल ने कहा कि जब सभी सेक्टरवासी कोर्ट के आदेशानुसार राशि देने को तैयार हैं, तो उनको डिमांड नोटिस क्यों थमाया जा रहा है। केलकुलेशन में भारी गड़बड़ियां हैं। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का किसान और आम नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

किसानों के नाम पर खोले फर्जी खाते
केजरीवाल ने कहा कि हिसार और पंचकूला में किसान बैंक खातों के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। अकेले हिसार में फर्जी खाते खोलकर 118 करोड़ रुपये हड़पे गए हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सेक्टर वासियों से 15 प्रतिशत ब्याज वसूला जा रहा है तो दूसरी तरफ किसानों को नहीं दिया जा रहा। सब कुछ पता होने के बावजूद इस घोटाले की जांच नहीं करवाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलाई जाएगी एन्हांसमेंट नोटिसों की होली
केजरीवाल ने सरकार को एक महीने का समय देते हुए कहा कि या तो सरकार एक महीने में एन्हांसमेंट की दोबारा गणना करे नहीं तो इन नोटिसों को जलाया जाएगा। सरकार एक माह के भीतर एन्हासमेंट नोटिसों पर प्रदेश के लोगों को हिसाब दे अन्यथा नोटिसों की होली जलाई जाएगी। इनकी जांच नहीं होने का सीधा मतलब है कि पैसा ऊपर तक जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी हरियाणा में सरकार बनने के बाद एन्हांसमेंट नहीं लिया जाएगा।
गिरफ्तारी के नाम पर हुआ जमकर ड्रामा
कार्यक्रम के बाद हुडा सेक्टर निवासी गिरफ्तारी देना चाहते थे। जब वह लोग गिरफ्तारी देने के लिए पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से मना कर दिया। यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी राजेश कौथ ने सेक्टर वासियों से कहा कि ठीक है, वे गिरफ्तार कर लिए हैं और उन्हें रिहा भी कर दिया। इसके बावजूद सेक्टर निवासी गिरफ्तारी देने पर अड़े रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों ने सेक्टर वासियों को समझाते हुए कहा कि गिरफ्तारियां ऐसे ही दी जाती हैं। इसके बाद सेक्टर-9 प्रधान रामनिवास ढिगाना ने कहा कि वे गिरफ्तारी जरूर देंगे। इसके बाद राजेश कौथ ने कहा कि आप स्टेज पर बैठे 52 लोगों की लिस्ट दे देना, हम गिरफ्तारी डाल देंगे।

अजय चौटाला के साथ गठबंधन के सवाल को टाल गए केजरीवाल
जाते-जाते केजरीवाल से जब पत्रकारों ने अजय सिंह चौटाला के साथ गठबंधन के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ज्यादा जोर देने पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed