फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानीपत में होने वाली रैली की तैयारियों में जिलेभर में दौरे कर कार्यकताओं से रुबरु हुए सांसद राजकुमार सैनी

पानीपत में होने वाली रैली की तैयारियों में जिलेभर में दौरे कर कार्यकताओं से रुबरु हुए सांसद राजकुमार सैनी

Thu, 23 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में होने वाली रैली की तैयारियों में जिलेभर में दौरे कर कार्यकताओं से रुबरु हुए सांसद राजकुमार सैनी
पानीपत में पार्टी का करूंगा एलान : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद/सफीदों/ पिल्लूखेड़ा। जिलेभर में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी दो सितंबर को पानीपत में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। जींद में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले सब्जी मंडी पहुंचकर आढ़तियों से मिले और रोहतक रोड स्थित सैनी धर्मशाला व भिवानी रोड स्थित पंचाल धर्मशाला में जनसभा को संबोधित किया। सैनी ने कहा कि पानीपत में मैं अपनी पार्टी का ऐलान कर दूंगा। इसके बाद आगे भाजपा खुद तय करे कि उन्हें क्या करना है। मुझे जनता का सहयोग मिल रहा है। सफीदों के रामपुरा रोड पर अपनी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच मुख्यमंत्रियों ने अपनी जाति छुपाकर इस देश को ठगने का काम किया है। सभी पार्टियों ने आपको लूटा है। उन्होंने कह कि आप 12 बार कांग्रेस को चेक कर चुके हैं। लोग परिवारवाद की राजनीति करते है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया, राहुल गांधी व इसी प्रकार देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, अजय, अभय दुष्यंत, दिग्विजय, कर्ण अर्जुन आगे नुकुल सहदेव भी आएंगे। जब-तक आपकी आंखें नही खुलेंगी तब तक ये लोग ऐसे ही लूटते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि चौटाला का कुछ कुनबा भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में पड़ा, फिर भी वे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल रहे हैं। लोग भी पता नहीं कैसे-कैसे हैं जो तालियां पीटने लग जाते हैं। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि राहुल गांधी का प्रवक्ता सुरजेवाला भी बैकवर्ड सम्मेलन कर रहा है, जोकि 27 प्रतिशत बैकलॉग आरक्षण दिलाने की बात कहता है। इस अवसर पर उन्होंने दो सितंबर को पानीपत में होने वाली रैला का भी न्योता दिया। इस मौके पर जिला युवा प्रधान प्रीतम सैनी, जिला पार्षद विनोद सैनी, जिला उप-प्रधान रणधीर, सुभाष रामगढ़ राष्ट्रीय महासचिव विरेंद्र स्वामी, हलका अध्यक्ष प्रमोद जैन, जगबीर सैनी गोहाना, सतपाल अरोड़ा, विनोद प्रदेश महामंत्री गोहाना, धर्मपाल पांचाल जुलाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed