{"_id":"5b1196a94f1c1b9f6e8b5c0e","slug":"121527879337-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श ग्राम योजना के तहत 53 में से 43 कार्य हुए पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श ग्राम योजना के तहत 53 में से 43 कार्य हुए पूरे
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
उपमंडल कार्यालय में सांसद ग्राम आदर्श योजना के तहत मखंड ग्राम विकास योजना की समीक्षा को लेकर एसडीएम डॉ. शिल्पी पातड़ ने अधिकारियों की बैठक ली। अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि ग्राम विकास योजना में 53 कार्य शामिल किए गए थे। इनमें से 43 पूरे हो चुके हैं। आठ कार्य प्रगति पर हैं व दो कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
उपमंडल अधिकारी पंचायती राज ने बताया कि ठोस कूड़ा प्रबंधन व तालाब की चहारदीवारी का कार्य प्रशासनिक स्वीकृति न मिलने के कारण शुरू नहीं हो पाए। इस पर डॉ. पातड़ ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर इसकी स्वीकृति के लिए प्रयास किए जाएंगे। इंदिरा आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए मिलने वाली राशि के लिए जो भी लाभार्थी बच गए हैं उनको राशि दिलवाने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निजी रूचि लेते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। उपमंडल अधिकारी पंचायती राज को ग्राम सचिवालय, आंगनबाड़ी, संयुक्त कार्यालय की चहारदीवारी के कार्य 20 जून तक पूर्ण करवाने के लिए निर्देश दिए गए। उप स्वास्थ्य केंद्र की जमीन का रंगीन नक्शा ग्राम सचिव को जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए ताकि लीज का कार्य पूर्ण करवाकर कार्य शुरू करवाया जा सके। इस मौके पर सीडीपीओ सुमित्रा लाठर, डॉ. राजेश मित्तल, धर्मपाल नैन, बसाऊराम सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।