फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लामबंद हुए 16 पार्षद,पप्पू को हटाने का मसौदा तैयार

लामबंद हुए 16 पार्षद,पप्पू को हटाने का मसौदा तैयार

Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
लामबंद हुए 16 पार्षद,पप्पू को हटाने का मसौदा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना (जींद)।
पिछले साल जुलाई में नगर परिषद प्रधान की कुर्सी संभालने वाले सुरेश पप्पू का कार्यकाल एक वर्ष पूरा होते ही 16 पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोधी पार्षदों का कहना है कि शहर में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसको लेकर 16 पार्षदों ने शुक्रवार को डीसी अमित खत्री से मिलने का कार्यक्रम बनाया, लेकिन कुछ कारणों से मिल नहीं सके। अब पार्षदों ने शनिवार को डीसी से मिलने की योजना बनाई है।
सूत्रों के अनुसार, 16 पार्षद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। पार्षदों के बीच सुरेश पप्पू को हटाकर किसे चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाना है, यह सब मसौदा तैयार हो चुका है। सुरेश पप्पू को हटाने की मुहिम बाबा गैबी साहब मंदिर में जाकर पूजा अर्चना के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि वीरवार रात 18 पार्षदों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिलकर शहर में विकास कार्य ठप होने की जानकारी भी दी। शुक्रवार को पप्पू के विरोधी सभी पार्षद पूरे दिन इस बात की रणनीति बनाते रहे कि कब डीसी को मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की गुहार लगाई जाए।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या पर्याप्त नहीं
सूत्रों की बात पर यकीन कर लिया जाए जो भाजपा समर्थक पार्षद ही भाजपा के चेयरमैन सुरेश पप्पू को हटाने की मुहिम का नेतृत्व कर रहे हैं। नप में भाजपा के पार्षदों की संख्या पर्याप्त नहीं है। बीते वर्ष हुए चुनाव में इनेलो छोड़कर सुरेश पप्पू भाजपा का पटका पहनकर चेयरमैन बने थे, जिनको कांग्रेस पार्षदों ने सहारा दिया था। सुरेश पप्पू ने वार्ड चार की सुनीता चोपड़ा को हराकर चेयरमैन के पद पर कब्जा किया था। अब पप्पू के पास उनकी पत्नी और कांग्रेस के पांच वोट हैं। विरोधियों के पास दो तिहाई पार्षदों का आंकड़ा है। हालांकि, कांग्रेसी पार्षद अब भी पप्पू के साथ खड़े हैं, जबकि इनेलो पार्षद उनके खिलाफ पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद पप्पू के साथ रहेंगे
वार्ड-16 के पार्षद एवं कांग्रेस नेता कैलाश सिंगला ने बताया कि कांग्रेस के पांच पार्षद पप्पू के साथ हैं और रहेंगे। उन्होंने वोट देकर पप्पू को बनाया था तो आज भी पूरा साथ देंगे।

उन्हें पूरे प्रकरण की नहीं है जानकारी
यह मामला मेरे संज्ञान में है। फिलहाल मैं बीमार हूं, हिसार में उपचार चल रहा है। आने के बाद पार्षदों से बात की जाएगी। सरकार के संज्ञान में भी मामला लाया जाएगा।

सुरेश पप्पू, नगर परिषद प्रधान

चेयरमैन की नहीं कोई शहर के विकास में रुचि
पार्षद सुनीता चोपड़ा ने कहा कि चेयरमैन की शहर के विकास में कोई रुचि नहीं है। एक वर्ष बीत गया। नप में करोड़ों रुपयों की राशि पड़ी है लेकिन शहर में एक गड्ढा भी नहीं भरा गया।

नप चेयरमैन के खिलाफ लामबंद हुए 16 पार्षद
सुरेश पप्पू को हटाने का मसौदा तैयार, आज डीसी से मिलेंगे
विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगा रहे असंतुष्ट पार्षद
कांग्रेसी पार्षद अब भी नगर परिषद प्रधान के साथ डटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed