फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांचों प्रदेशों के चुनाव में जीतेगी भाजपा : सुभाष बराला

पांचों प्रदेशों के चुनाव में जीतेगी भाजपा : सुभाष बराला

Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पांचों प्रदेशों के चुनाव में जीतेगी भाजपा : सुभाष बराला
प्रदेश की दसों लोकसभा सीटें जीतेंगे, दोबारा बनाएंगे सरकार : बराला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला शुक्रवार शाम को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कई कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर हल किया। बराला चंडीगढ़ से आकर टोहाना गए थे। सुभाष बराला ने कहा कि पांचों प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। बराला ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए हैं। यहां का वोटर भाजपा के अलावा किसी को वोट नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, जिसका विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की दसों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में होंगी। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार होगी। इस अवसर पर भाजपा नेता हंसराज समैन, रिछपाल शर्मा, सुरेश पांचाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बॉक्स
दिसंबर में मुख्यमंत्री की सभा करवाने की तैयारी
सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से नरवाना हलके में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जनसभा कराने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री की जनसभा का समय मिल सकता है। कार्यकर्ताओं ने हलके के गांव उझाना में बने नए ब्लॉक में जनसभा कराने की सलाह दी। जिस पर बराला ने विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed