फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इन्हांसमेंट के विरोध में 25 को जींद में होगी राज्य स्तरीय रैली

इन्हांसमेंट के विरोध में 25 को जींद में होगी राज्य स्तरीय रैली

Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
इन्हांसमेंट के विरोध में 25 को जींद में होगी राज्य स्तरीय रैली
इन्हांसमेंट के विरोध में 25 को होगी राज्य स्तरीय रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले आठ महीने से हुडा सेक्टरों में इन्हांसमेंट के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रदेशभर के सेक्टरवासी अब 25 नवंबर को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली करेंगे। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हुडा सेक्टर निवासियों के समर्थन में पहुंचेंगे। इसको लेकर हुडा सेक्टर निवासियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सेक्टर नौ इन्हांसमेंट कमेट के प्रधान रामनिवास ढिगाना ने बताया कि 25 नवंबर को बड़े आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले करीब आठ महीने से लोग हुडा द्वारा गलत तरीके से डाली गई इन्हांसमेंट की राशि के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। लोगों द्वारा इस राशि को सही तरीके से गणना करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेशभर के 18 जिलों में हुडा सेक्टरों में रहने वाले लोगों पर करीब 4850 करोड़ रुपये की इन्हांसमेंट का बोझ डाला गया है, जबकि हुडा सेक्टर निवासियों का कहना है कि यदि इन्हांसमेंट राशि की सही तरीके से गणना की जाए तो यह अधिकतम 150 करोड़ रुपये ही बनती। इसके बदले अब तक हुडा में रहने वाले लोग 832 करोड़ रुपये जमा करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है तर्क
रामनिवास ढिगाना के अनुसार फिलहाल लोगों पर पूरे सेक्टरों की जमीन की इन्हांसमेंट डाली गई, जबकि मांग की जा रही है कि जो प्लाट अलाट किए गए हैं, उनके बदले ही राशि ली जाए। हुडा सेक्टरों में करीब 35 प्रतिशत जमीन ही अलाट की गई, लेकिन राशि पूरी जमीन की वसूली जा रही है।
जींद में 78 करोड़ रुपये की इन्हांसमेंट
जींद के सेक्टर छह, सात, आठ व नौ के लोगों पर इन्हांसमेंट की राशि डाली गई है। इन सेक्टरों में करीब दो हजार प्लाट अलाट किए गए हैं। लोगों का कहना है कि यह राशि बहुत ज्यादा है।

सेक्टर के लोग सिर्फ गलत इन्हांसमेंट का विरोध कर रहे हैं। लोगों पर नाजायज बोझ डाला जा रहा है। इसके विरोध में जींद में 25 नवंबर को रैली होगी। सेक्टर आठ में होने वाली रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिरकत करेंगे।
रामनिवास ढिगाना, प्रधान सेक्टर नौ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed