फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानीपत रेलवे लाइन के पास टूटी पेयजल लाइन, हाऊङ्क्षसग बोर्ड व स्कीम नंबर पांच-छह में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी

पानीपत रेलवे लाइन के पास टूटी पेयजल लाइन, हाऊङ्क्षसग बोर्ड व स्कीम नंबर पांच-छह में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी

Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पानीपत रेलवे लाइन के पास टूटी पेयजल लाइन, हाऊङ्क्षसग बोर्ड व स्कीम नंबर पांच-छह में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की पॉश कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड व स्कीम नंबर पांच-छह में पेयजल के साथ सीवर का गंदा पानी मिलकर सप्लाई हो रहा है। इससे दोनों कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कॉलोनियों में हैलोजन की गोलियां लोगों को वितरित की हैं। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग को गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत दी है। इस पर पानीपत रेलवे लाइन के पास टूटी हुई पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने गुरुद्वारा से कुछ जमीन मांगी है। इसके बाद ही समस्या का समाधान हो पाएगा।
दरअसल पानीपत रेलवे लाइन के नीचे अंडर ब्रिज का काम चल रहा है। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन को शिफ्ट किया गया है। यहां लाइन टूटने से सीवर व पेयजल लाइन का पानी मिक्स हो रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग इस फाल्ट को ढुंढने में नाकाम है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके लिए गुरुद्वारा की जमीन में करीब 250 फुट पेयजल की लाइन डाल कर साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। वहीं आरयूबी बनने के बाद लाइन को यहां से शिफ्ट कर दिया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई दिन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता इतनी खराब है कि आरओ से निकलने वाला पानी भी पीने लायक नहीं है। इस पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग सुबह बूस्टर पर पहुंचे और यहां कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन के साथ-साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर साफ पानी मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



कर्मचारी बोलीं नहीं किया पानी सप्लाई
गंदे पानी की शिकायत लेकर जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग बूस्टर पर पहुंचे तो यहां तैनात कर्मचारियों ने कहा कि यहां से सप्लाई ही नहीं दी गई है। इस पर लोगों ने बूस्टर के रजिस्टर का रिकार्ड लिया है। इसके अनुसार नियमित रूप से पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आ रहा बदबूदार पानी
कई दिन से कॉलोनी में पानी की सप्लाई काफी खराब आ रही है। पानी पीना तो दूर इसमें नहाया भी नहीं जा सकता। आरो से निकलने वाले पानी में भी बदबू आती है। इससे आसपास के सबमर्सिबल से पानी लाया जा रहा है।
निर्मला देवी, हाऊसिंग बोर्ड निवासी।

बीमार होने का खतरा
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सप्लाई में बहुत ही गंदा पानी आ रहा है। इससे बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से की गई है। इसका समाधान जल्दी होना चाहिए।

राजकुमार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी

रेलवे लाइन पर बन रहे अंडर ब्रिज के काम के चलते लाइन में दिक्कत आ रही है। इसके लिए गुरुद्वारा से कुछ जमीन मांगी गई है। करीब 250 फुट पाइल लाइन दबाकर साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा। गुरुद्वारा से पाइप लाइन डालने की अनुमति नहीं मिली है।
संजय शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed