फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
कई दिन की गर्मी के बाद बुधवार को लोगों को राहत मिली। बदरा जमकर बरसे, जिससे गर्मी फुर्र हो गई, लेकिन शहरी क्षेत्रों में जलभराव के कारण भारी परेशानी हुई। कई स्थानों पर तो बीच सड़क ही वाहन बंद हो गए, ऐसे में लोगों को धक्का मारकर वाहनों को साइड में लगाना पड़ा।
बारिश के कारण शहर के बाहरी क्षेत्रों सहित सभी पॉश कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हो गया। हालांकि करीब साढ़े पांच बजे बारिश रुक कर गई, लेकिन दो घंटे के बाद भी शहर में जलभराव से कोई राहत नहीं मिली। जलभराव की सबसे विकट स्थित सफीदों रोड, बालभवन रोड, एसडी स्कूल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, भटनागर कॉलोनी, लघु सचिवालय, दुर्गा कॉलोनी, राम कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, रोहतक रोड पर रही।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 87
नरवाना 14
उचाना 45
सफीदों 02
जुलाना 60
पिल्लूखेड़ा 20
नोट बारिश के आंकड़े दोपहर बाद साढ़े चार बजे तक के हैं, इसके बाद भी बारिश हुई है।

दो-तीन दिन झमाझम
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिन लगातार बारिश की संभावना है। इससे जहां धान रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों को काफी राहत मिलेगी।

किलाजफरगढ़ गांव के अंडर पास में भरा पानी
रेलवे की ओर से दिल्ली-फिरोजपुर लाइन की क्रासिंग के लिए किलाफरगढ़ गांव के पास अंडरपास बनाया गया है। बारिश के कारण इसमें पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत आ रही हैं। ग्रामीण जगदीश सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में खेतों में जाना भी छूट जाता है। इसके लिए रेलवे या सरकार को कोई वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से बाजार, गलियां हुई जलमग्न
उचाना। बुधवार दोपहर को हुई तेज बारिश से गलियों, बाजारों में जलभराव हो गया। इन दिनों चल रहा धान की रोपाई के साथ-साथ कपास की फसल में भी फायदा होगा। बारिश के बाद पानी निकासी नहीं होने से पुरानी अनाज मंडी, पुरान बस स्टैंड, रेलवे रोड पर एसडी महिला कॉलेज के पास, राजेंद्रा कालोनी सहित विभिन्न गलियों, सड़कों पर पानी भराव रहा। गांवों में भी गलियों में पानी निकासी नहीं होने से जल भराव रहा। किसान रामफल, सूरत, बिजेंद्र ने कहा कि बारिश से बहुत फायदा हुआ है। कपास की फसल को भी फायदा होगा।


नरवाना में जमकर बरसे बदरा
नरवाना। बुधवार को नरवाना में जमकर बारिश हुई। अलसुबह से बारिश शुरू हुई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद बदरा जमकर बरसे। इससे शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। ओल्ड कोर्ट पर सड़क नहर की तरह चली। कई वाहन पानी के कारण बंद हो गए। लोग वाहनों को खींचकर अपने घर ले गए।

झमाझम बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत
शहर में भारी जलभराव, बाल भवन रोड, सफीदों गेट व एसडी स्कूल सहित कई स्थानों पर बीच सड़क बंद हुए वाहन
जींद में 87, जुलाना में 60 एमएम बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed