{"_id":"5951584d4f1c1b427d8b46b2","slug":"11498503245-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने में बन कर तैयार होगा अंडर पास, दो करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने में बन कर तैयार होगा अंडर पास, दो करोड़ होंगे खर्च
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बड़ौदा गांव की तरफ रेलवे विभाग ने मानव रहित फाटक सी 125 पर अंडर पास बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां के वाहन चालकों की वर्षों से की जा रही मानव रहित फाटक पर अंडर पास बनाने की मांग अब पूरी हो गई है। रेलवे विभाग इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। पांच महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां अंडर पास बनने के बाद वाहन चालकों का सफर आसान होगा।
19 फीट ऊंचा होगा अंडर पास
यहां पर बनने वाले अंडर पास की ऊंचाई 19 फीट, चौड़ाई 19 फीट होगी। यहां पर अंडर पास निर्माण के लिए सामग्री आ चुकी है। यहां पर बारिश के समय जलभराव न हो इसके लिए बोरिंग सिस्टम किया जाएगा। अंडर पास से कुछ दूरी पर 18 फीट चौड़ाई, 18 फीट गहराई का टैंक भी बनाया जाएगा। यहां पर बारिश का पानी अंडर पास से जाएगा। यहां पर पानी की निकासी के लिए टैंक में मोटर भी लगाई जाएगी।
इन गांवों में जाने वालों को होगा फायदा
उचाना कलां होकर बरवाला, हांसी, उचाना कलां से उचाना मंडी की तरफ आने वाले वाहन चालकों को अंडर पास बनने के बाद आवागमन में परेशानी नहीं होगी। ओमप्रकाश गुप्ता, सज्जन चौधरी, वेद प्रकाश, सुरेश गर्ग ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग अंडर पास की थी जो अब पूरी हो गई है। फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। वाहन चालक फाटक बंद होने के बाद अंडर पास से होकर आवागमन कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता ने बीते साल रेलवे स्टेशन पर आए रेल मंत्री सुरेश प्रभु से निर्माण की मांग की थी। यह मांग अंडर पास के काम शुरू होने से पूरी हो गई है।
विज्ञापन
काम हो गया शुरू
मानव रहित फाटक उचाना कलां के पास बड़ौदा की तरफ सी 125 पर अंडर पास निर्माण का काम शुरू हो चुका है। इसके निर्माण पर दो करोड़ रुपये राशि खर्च होगी। पांच महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। -सुरेंद्र छौक्कर, आईडब्लू, रेलवे विभाग, जींद।
पांच महीने में बन कर तैयार होगा अंडर पास, दो करोड़ होंगे खर्च
उचाना कलां में मानव रहित फाटक पर कार्य शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी