फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उपचनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, राजनीतिक दलों ने झौंकी ताकत

उपचनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, राजनीतिक दलों ने झौंकी ताकत

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
उपचनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, राजनीतिक दलों ने झौंकी ताकत
उपचुनाव : प्रचार का आज अंतिम दिन, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उपचुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को होगा, इसके लिए चुनाव प्रचार 26 जनवरी शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस, भाजपा व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा, कांग्रेस ने जहां जनसभाएं की तो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने रोड शो किया। वहीं शनिवार को अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोड शो करेंगे। गौरतलब है कि आप ने जींद उपचुनाव में जेजेपी का समर्थन किया है।
शुक्रवार को शहर में दो जनसभाएं और एक रोड शो होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। इतना ही नहीं कई वीआईपी भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। शाम करीब सात बजे तक जाम की स्थित शहर में बनी रही। जानकारी के लिए दस जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल होने के साथ ही जींद में वाहनों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। एक अनुमान के अनुसार जींद शहर में बाहर करीब 20 हजार वाहन आए हुए हैं। इससे सड़कों भीड़ रहती है। शुक्रवार को राजनीतिक कार्यक्रम के चलते बाहर से आने वाले वाहनों की संख्या ओर अधिक रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड से पटियाला चौक तक जाम
कांग्रेस द्वारा सफीदों रोड पर एकलव्य स्टेडियम के पास जनसभा की गई, वहीं भाजपा ने नई सब्जी मंडी में जनसभा की। भाजपा की जनसभा में मुख्यमंत्री के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था काफी अधिक रही और बस स्टैंड से लेकर पटियाला चौक जाम की स्थिति बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस वीआईपी गाड़ियों को भी जाम से नहीं बचा पाई और प्रदेश के कई मंत्री बीच रास्ते जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी धर्मशाला से शुरू हुआ रोड शो
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का रोड शो शुक्रवार दोपहर सफीदों रोड स्थित सैनी धर्मशाला से शुरू हुआ और शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी भीड़ होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि जींद के सभी चौक व चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रही, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के आगे पुलिस प्रबंध भी नाकाफी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed