{"_id":"5b1194bf4f1c1bf16e8b5aad","slug":"111527878847-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय परिसर में जमकर चले लात-घूसे, एक पक्ष ने दूसरे पर फेंकी कुर्सियां --पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया कई युवकों को काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय परिसर में जमकर चले लात-घूसे, एक पक्ष ने दूसरे पर फेंकी कुर्सियां --पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया कई युवकों को काबू
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
लघु सचिवालय परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पंचायत में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लात-घूसों से हमला कर दिया। वहां मौजूद कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं। एक युवती ने वहां छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिसबल वहां पहुंच गया और भाग रहे कई युवकों काबू कर लिया। देखते ही देखते न्यायिक परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया।
मामले के अनुसार नरवाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी फतेहाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। दोनों पक्षों की किसी बात को लेकर लघु सचिवालय परिसर में पंचायत चल रही थी। इसी बीच किसी बात पर लड़का पक्ष के लोग बिफर गए और उनके साथ आए कई युवकों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इसमें जमकर लात-घूसे चले और कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी गईं। युवती ने कहीं छिपकर अपनी जान बचाई। उस समय तो मामला शांत हो गया। जब लड़की पक्ष के लोग घर जा रहे थे और लघु सचिवालय परिसर से बाहर निकलने ही वाले थे कि तभी लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों पर फिर से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी परमजीत समोता पुलिसबल के साथ पहुंचे और कई युवकों को काबू कर लिया। देखते ही देखते पुलिस की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और युवकों की तलाश शुरू की।
डीएसपी ने की पत्रकारों को रोकने की कोशिश
जिस समय डीएसपी परमजीत समोता युवकों को काबू कर रहे थे, उसी समय एक मीडियाकर्मी ने फोटो खींचना चाहा तो डीएसपी ने मीडियाकर्मी का मोबाइल फोन छीन लिया और फोटो नहीं खींचने की बात कही। इसके बाद डीएसपी ने मोबाइल से फोटो डिलीट कर दिए। मीडियाकर्मियों ने कहा कि डीएसपी आखिरकार हंगामा करने वाले युवकों को क्यों बचाना चाहते थे। इस बारे में डीएसपी ने कहा कि उन्होंने युवकों को काबू कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शिकायत आई तो होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी विरेंद्र खर्ब ने कहा कि डीएसपी परमजीत समोता ने कुछ युवकों को उन्हें सौंपा है। फिलहाल इन युवकों के खिलाफ किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आई तो मामला दर्ज किया जाएगा।