फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरकार की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा : सिंकदर सांगवान

सरकार की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा : सिंकदर सांगवान

Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
सरकार की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ धोखा : सिंकदर सांगवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। 2006 के बाद लगे कर्मचारियों से साथ प्रदेश सरकार धोखा कर रही है और उन्हें नई पेंशन योजना के अधीन लाया गया है जो कि सरकार की यह कर्मचारियों के प्रति गलत नीति है। इसलिए 2006 के बाद लगे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के अधीन लाया जाए ताकि कर्मचारी वृद्ध अवस्था में अपना जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत कर सके। यह बात पेंशन बहाली संघर्ष समिति के इकाई प्रधान सिकंदर सांगवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
जुलाना के बिजली निगम कार्यालय के प्रांगण में पेंशन बहाली संघर्ष समिति पदाधिकारियों एवं सभी विभागों के कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी पुरानी पेंशन योजना पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पेंशन बहाली संघर्ष इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सिकंदर सांगवान को इकाई प्रधान बनाया गया है। सांगवान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। इस कारण 2006 के बाद कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के अधीन लाया गया है जो कि सरकार की गलत नीति है। इसलिए पूरे प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी 30 अप्रैल को दिल्ली की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन


29 को जींद के हुडा ग्राउंड में रिटायर्ड कर्मचारी भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार से मांगों को मनवाने के लिए शुक्रवार को लघु सचिवालय के सामने धरना देकर डीसी अमित खत्री को ज्ञापन सौंपा। रिटायर्ड कर्मचारियों का उपमंडल स्तर पर मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरना चला हुआ था। धरने की अध्यक्षता करते हुए आजाद पांचाल ने कहा कि 29 अप्रैल को जींद के हुडा ग्राउंड में रिटायर्ड कर्मचारियों की राज्य स्तरीय रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर राज्य प्रधान सतबीर सिंह खटकड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा किया है, क्योंकि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवा, कर्मचारी, नौजवान, मजदूर सभी के लिए अनेक प्रकलार की लुभावनी घोषणाएं की थी। आज इनमें से किसी भी वर्ग के लिए की गई घोषणा पर कोई भी काम भाजपा सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर चुनावी घोषण पत्र में की गई मांगों को पूरा नहीं किया तो वह प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed