फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ जिला के विकास का खाका तैयार करेंगे भाजपा के नेता

आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ जिला के विकास का खाका तैयार करेंगे भाजपा के नेता

Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ जिला के विकास का खाका तैयार करेंगे भाजपा के नेता
धर्मवीर निडाना
विज्ञापन

जींद।
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, सरकार विकास की गति को तेज की कवायद में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को जिला की पांचों विधानसभाओं से पार्टी संगठन के तीन-चार लोगों को चंडीगढ़ में बुलाया है। यह लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विधानसभा क्षेत्र की ऐसी मांगों को रखेंगे, जो अगले डेढ़ साल में पूरी की जा सकती हैं। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के ऐसे काम, जिन पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है, उन पर काम शुरू करवाने की मांग करेंगे।
-जींद विधानसभा
जींद विधानसभा से मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पूर्व जिला प्रधान और सोनीपत लोकसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी के प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पहल, चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुरेंद्र बरवाला व भाजपा के पूर्व जिला प्रधान स्वामी राघवानंद को बुलाया गया है। डॉ. ओमप्रकाश पहले के अनुसार मुख्यमंत्री के समक्ष जींद के विकास की करीब दो दर्जन मांग रखी जाएंगे। इसमें सबसे पहले जींद शहर को नहरी पानी आधारित पेयजल मुहैया करवाने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जल्द काम शुरू करवाने, ऑटो मार्केट शहर से बाहर बनवाने, पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण, शहर में आने वाले सभी मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाने और सभी मार्गों पर डिवाइडर व रेलिंग लगाने, शहर की पशु डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने, हांसी रोड स्थित हडवारा को शिफ्ट करने। शहर के सभी चौड़े रोड पर दुकानों के बाहर फुटपाथ बनाने, अर्बन एस्टेट की सड़कों के लिए पूरा बजट जारी करने, शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने और एकलव्य स्टेडियम में 60 गुणा 40 फुट का बहुउद्देशीय हॉल बनाने की मांग प्रमुख हैं।
विज्ञापन


-सफीदों विधानसभा
सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, सुरेश कौशिक व जिला महामंत्री जितेंद्र रोहढ मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करेंगे। अमरपाल राणा ने बताया कि इस दौरान गांव के लिए एक प्रमुख मांग रखी गई है। इसके अलावा सफीदों कस्बे में सौंदर्यीकरण की मांग की जाएगी। अन्य मांगों में मुआना गांव के लिए माइनर की मांग, मुआना, पाजू और सिंघाना गांवों के लिए रिंग रोड बनाने की मांग रखी जाएगी। मुआना, रोहढ़ व ढाठरथ गांवों को स्कूल मुख्यमंत्री द्वारा अपग्रेड करने की घोषणा की गई है। इन स्कूलों में इसी सत्र से नई कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलाना विधानसभा
जुलाना विधानसभा से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामफल शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा व निगरानी कमेटी प्रमुख सतीश सांगवान मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की मांग रखेंगे। रामफल शर्मा के अनुसार जुलाना क्षेत्र में सडक़ों की खस्ता हालत को ठीक करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। वहीं चेयरमैन विष्णु शर्मा ने बताया कि पूरे जुलाना क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत है। मुख्यमंत्री के समक्ष जुलाना कस्बा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नहरी पानी की पेयजल व्यवस्था करने की मांग की जाएगी। सतीश सांगवान के अनुसार उनके पास लोगों की शिकायतें आती रहती हैं। इनके आधार पर ही मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दे उठाए जाएंगे।
बॉक्स
नरवाना विधानसभा
नरवाना हलके से भाजपा नेता संतोष दनौदा, नरवाना मंडल के अध्यक्ष ईश्वर गोयल, धमतान मंडल के अध्यक्ष मनदीप, ओमप्रकाश शर्मा, रामफल लोट, रीछपालथ शर्मा, उझाना मंडल के अध्यक्ष शीशपाल भाणा व वरिष्ठ नेता सीताराम बागड़ी अपनी मांगें रखेंगे। इस दौरान भाखड़ा नहर से जोड़ने, पिछले माह बरवाला लिंक नहर से धमतान फीडर का पानी बंद करने, दनौदा और धमतान में लड़कियों के कालेज बनाने, नया बस स्टैंड बनाने, अस्पताल में सुविधा बढ़ाने सहित करीब दो दर्जन मांगे मुख्य मंत्री के सामने रखी जाएगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि नरवाना में नया बस स्टैंड, धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोड़ने, धमतान फीडर का पानी दोबारा चालू करने, बाबा गैबी साहब तालाब के चारों ओर दीवार सौंदर्यीकरण करने की मांगे मुख्य रहेगी।

जिला के विकास को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में समान विकास के लिए काम किए जा रहे हैं। इसके तहत ही हर विधानसभा क्षेत्र से लोगों को बुलाया गया है। जिला भर के नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की मांग रखेंगे। जींद के लिए व्यापक होमवर्क किया गया है। इससे जिला के विकास को नई गति मिलेगी।
जवाहर सैनी, प्रदेश सचिव, भाजपा।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव को नहीं बुलाया गया
हालांकि मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल लंबे समय से जींद में राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं, लेकिन क्षेत्र के विकास की योजना की मीटिंग में उन्हें नहीं बुलाया गया है। यह भाजपा में चर्चा का विषय बना हुआ है। जींद विधानसभा क्षेत्र में राजेश गोयल की सक्रियता को देखते हुए लोग उन्हें भाजपा के भावी उम्मीदवार की तरह देख रहे हैं। हालांकि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश पहल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सिर्फ स्थानीय नेताओं को बुलाया है। ऐसे में राजेश गोयल को मीटिंग में नहीं बुलाना कोई बड़ी बात नहीं है।


उचाना विधानसभा को नहीं जानकारी
हालांकि मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बुलाया है, लेकिन उचाना मंडल के अध्यक्ष रणधीर मंगलपुर के अनुसार उनके पास इस मीटिंग की जानकारी नहीं है। यदि सूचना मिलती है तो क्षेत्र की मांगों को लेकर जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed