फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 cases of cheating caught on the first day in class 10th examination

दसवीं कक्षा की परीक्षा में पहले दिन पकड़े नकल के 11 मामले

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
11 cases of cheating caught on the first day in class 10th examination
: परीक्षा केंद्र का दौरा करती टीम। - फोटो : Jind
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को जिले में पहले दिन 10वीं परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें नकल के 11 मामले पकड़े गए। परीक्षा के तय समय से छात्र आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षार्थियों की गहनता से जांच किए जाने के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 144 लागू रही और उड़नदस्ते लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

जिला में 10वीं व 12वीं की परीक्षा कोरोना संक्रमण के चलते दो साल बाद बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने बताया कि परीक्षा के दूसरे दिन किसी को भी कोताहि नहीं बरतने दी गई है। उड़नदस्तों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों व डयूटीरत्त अध्यापकों से आह्वान किया कि वह निष्पक्षपूर्ण ढंग से अपनी ड्यूटी करें।
विज्ञापन

अलेवा खंड में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा
शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित 10 वीं कक्षा के एसएस विषय की परीक्षा में खंड के विभिन्न गांवों में बनाए गए चार केंद्रों पर 1153 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन परीक्षा केंद्रों पर 14 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। वीरवार को आयोजित बोर्ड की 10 वीं कक्षा के एसएस विषय की परीक्षा नकल रहित संपन्न हुई। परीक्षा को नकल रहित संपन्न कराने के लिए विभाग द्वारा पुलिस व होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी लगी थी। बोर्ड की फ्लाइंग के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश जोजवान भी अपने दस्ते के साथ परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों का दौरा कर निगरानी कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खंड के नगूरां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अलेवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलेवा तथा डाहौला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेत चार परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं। अलेवा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 306 में से सात विद्यार्थी, डाहौला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच व नगूरां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो समेत कुल 14 विद्यार्थी तीन परीक्षा केंद्रों से गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed