{"_id":"66f698dac45d62845807d13f","slug":"1027-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-jind-news-c-199-1-jnd1001-123560-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 10.27 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 10.27 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य
Fri, 27 Sep 2024 05:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Sep 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले की विधानसभा चुनाव को लेकर चार नए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब 1036 मतदान केंद्र हो गए हैं। इन पर 10 लाख 27 हजार 123 मतदाता 5 अक्तूबर को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में 5 लाख 47 हजार 389 पुरुष और 4 लाख 79 हजार 727 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 25606 युवा मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। पांचों विधानसभा में एक-एक युवा बूथ स्थापित किए गए है। इसके अलावा दिव्यांग, आदर्श एवं सखी बूथ भी स्थापित किए गए हैं।
युवा बूथ के लिए स्थान निर्धारित
युवा बूथ जींद में बूथ नंबर 106 राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल डिफेंस कॉलोनी, जुलाना में युवा बूथ नंबर 163 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना के बाई तरफ, सफीदों में बूथ नंबर 51 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना कलां में बूथ नंबर 216 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंगरा मध्य भाग और नरवाना में 134 एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाई ओर स्थापित किए गए हैं।
-- -- -- --
सखी बूथ के लिए स्थान निर्धारित
सखी बूथ के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिफेंस कॉलोनी जींद, बूथ नंबर 107, जुलाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घिमाना में दाई तरफ बूथ नंबर 22, सफीदों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56, उचाना कलां में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी बूथ नंबर 157 और नरवाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाई ओर बूथ नंबर 129 के स्थान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
दिव्यांग बूथों के लिए स्थान तय
दिव्यांग बूथों के लिए जींद के होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 103, जुलाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना में दाई तरफ बूथ नंबर 169, सफीदों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का बूथ नंबर 50, उचाना कलां के लिए जीएएचएएस पालवां में दाई और बूथ नंबर 127 और नरवाना के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के मध्य भाग में बूथ नंबर 128 का चुनाव किया गया है।
-- -- -- -
आदर्श बूथों के लिए स्थान निर्धारित
आदर्श बूथों के लिए जींद के लिए होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूथ नंबर 104, जुलाना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किनाना में बाई तरफ बूथ नंबर 79, सफीदों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूथ नंबर 58, उचाना कलां के लिए राजकीय प्राइमरी पाठशाला उचाना मंडी मध्य भाग बूथ नंबर 162 और नरवाना के लिए एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाई ओर बूथ नंबर 136 को चुना गया है।
-- -- -- -- -- -
प्रत्येक पिंक बूथ पर होंगी चार महिलाकर्मी
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रत्येक पिंक बूथ पर चार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह बूथ विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। इनमें सभी मूलभूत सुविधाओं को विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। सभी महिला कर्मियों के लिए पिंक यूनिफॉर्म ड्रेस कोड के रूप में रखा गया है। इसी प्रकार दिव्यांग बूथों पर दिव्यांगजन कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और उनके लिए भी सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है।
फोटो कैप्शन
26जेएनडी 06: जानकारी देते जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत : प्रशासन