{"_id":"685455d246629b4a630323d3","slug":"10-divers-will-be-appointed-to-deal-with-natural-disasters-jind-news-c-199-1-jnd1002-136573-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 10 गोताखोरों की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 10 गोताखोरों की होगी नियुक्ति
Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिला प्रशासन की ओर से आगामी बरसात के मद्देनजर बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति से निपटने के लिए डीसी कार्यालय में 10 गोताखोरों की नियुक्ति की जानी है। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इसके लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोताखोर की शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी या तो पूर्व नौसैनिक होना चाहिए या फिर आईएनएस वेंदुरुथी, कोचीन से शिप ड्राइविंग कोर्स पास किया होना चाहिए। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से समकक्ष कोर्स किया हुआ होना चाहिए।
उनकी आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी अपने संपूर्ण दस्तावेजों के साथ 26 जून तक किसी भी कार्य दिवस में लघु सचिवालय के प्रथम तल में डीसी कार्यालय के कक्ष संख्या 216 में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन के लिए किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।