{"_id":"620c036b091c9b7f3c2fa5d9","slug":"youth-killed-in-road-accident-partner-injured-bahadurgarh-news-rtk638541626","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी के नजदीक हुए सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
मृतक की पहचान करीब 21 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का निवासी था। हिसार का अनीश घायल हुआ है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सेल्स मैनेजर है। नवीन भी इसी कंपनी में काम करता था। कंपनी के काम के सिलसिले में रविवार को अनीश व नवीन पंजाब के लुधियाना गए थे। कार्य निपटने के बाद दोनों अपनी कार में सवार होकर वापस गुरुग्राम के लिए चल दिए। सोमवार की देर रात को बहादुरगढ़ में एचएल सिटी के नजदीक पहुंचे तो हादसे का शिकार हो गए। दर्ज बयान के अनुसार आगे चल रही एक कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों को काफी चोटें आई थी। राहगीर इन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनीश को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन अनीश को हिसार ले गए और वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, हादसे की सूचना पाकर एचएल सिटी चौकी पुलिस सक्रिय हुई। दुर्घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहन अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार को एक टीम हिसार में घायल के बयान लेने गई तो दूसरी टीम ने यहां बहादुरगढ़ में मृतक नवीन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घायल अनीश की शिकायत पर एचएल सिटी चौकी पुलिस ने एक कार चालक पर केस दर्ज किया है।