फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies after hanging himself under suspicious circumstances

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से युवक की मौत

Thu, 19 Oct 2023 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after hanging himself under suspicious circumstances
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के सुभाष नगर में संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विकास निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। विकास अपने भाई के साथ रहता था उसने मंगलवार को घर में ही फंदा लगा लिया। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया घर पर कोई नहीं था। घर वाले पहुंचे तो देखा कि विकास फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विकास अविवाहित था। उसने यह कदम मानसिक परेशानी के चलते उठाया या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के न्यू पटेल पार्क में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसने भूलवश जहरीले पदार्थ का सेवन किया या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना लाइनपार पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र निवासी न्यू पटेल पार्क के रूप में हुई है। न्यू पटेल पार्क निवासी सुरेंद्र ने बुधवार की सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी हालत को बिगड़ता देख परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल में ले जाने लगे तो बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed