फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Xen sir, I can't find drinking water in this heat! tell me tough guy

Jhajjar-Bahadurgarh News: इतणी गरमी मै पीण का पाणी नहीं मिलदा एक्सईएन साहब! बताओ कड़ै जावां

Wed, 29 May 2024 04:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Xen sir, I can't find drinking water in this heat! tell me tough guy
बेरी। इतनी गरमी में भी पीण का पानी नहीं मिलदा एक्सईन साहब। हाम बूंद-बूंद पाणी को तरसां सां। बताओ कड़ै जावां। ये बात मंगलवार को गांव दुबलधन पाना बिध्याण के सैकड़ों ग्रामीण व महिलाओं ने झज्जर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एक्सईएन कार्यालय में पहुंचकर कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी को लेकर गांव में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव दुबलधन पाना बिध्यान में करीब 100 घरों में पिछले करीब एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार विभाग के जेई को समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जलघर की सप्लाई का पानी अंतिम छोर वाले घरों में नहीं पहुंच रहा है, जिससे मजबूरन ग्रामीणों को खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरपंच जगपाल ने बताया कि विभाग की तरफ से गांव में बिछाई गई पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन बहुत ज्यादा है और कई बार अवैध कनेक्शन को लेकर जेई से शिकायत भी कर चुके हैं। अवैध कनेक्शनों को नहीं काटा जा रहा है, जिससे अंतिम छोर वाले घरों में पानी की बूंद तक नहीं पहुंच रही है। इससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरदराज खेतों से लाना पड़ता है पानी

पानी की समस्या लेकर एक्सईएन कार्यालय पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि गांव में पीने के पानी की समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन ज्यादा होने के कारण अंतिम छोर वाले घरों में पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे पीने का पानी और घर के कार्यों के लिए पानी कई किलोमीटर दूरदराज खेतों से सिर पर ढोकर लाना पड़ता है। सारा दिन पानी लाने में चला जाता है और घर के अन्य कार्य भी समय पर नही हो पाते हैं।


वर्जन

गांव में पानी की समस्या को लेकर विभाग के एक्सईएन से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द गांव में पानी की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-जगपाल, सरपंच दुबलधन बिध्यान

वर्जन
ग्रामीण उनसे पानी की समस्या को लेकर मिले हैं। दो माह में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-अश्वनी सांगवान, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed