फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   X-ray facilities, it will upset by power cut

एक्सरे की सुविधा मिली, तो बिजली कट ने किया परेशान

Thu, 11 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले रोगियों को एक्सरे की सुविधा छह दिन बाद बुधवार से मिलनी शुरू हो गई।

विज्ञापन




इससे जहां मरीजों को राहत मिली तो वहीं बिजली कट के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ी। बुधवार को अस्पताल में बिजली की आंख मिचौनी से मरीज बेहाल नजर आए।


 
सामान्य अस्पताल में एक्सरे की डिजिटल मशीन चार सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे अचानक खराब हो गई थी। जांच की तो पता चला कि मशीन की रोटेटिंग प्लेट को चूहों ने कुतर दिया है।



हालांकि विभाग ने एक दिन के भीतर मशीन ठीक कराने का दावा किया था, लेकिन इसमें पूरे छह दिन लग गए। इस दौरान मरीजों को बाहर से महंगे दाम पर एक्सरे कराने पड़े।
विज्ञापन




जो बाहर से एक्सरे नहीं करा सकते थे, वो बिना इलाज घर को लौटते रहे। हर रोज मरीज आते और घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते।



बुधवार को एक्सरे मशीन ठीक होने के बाद मरीजों को इस परेशानी से तो राहत मिल गई, लेकिन बिजली कट लगने से दिक्कत झेलनी पड़ी।



अस्पताल में सुबह से ही बिजली की आंख मिचौनी जारी हो गई थी। यहां कार्यरत रेडियोग्राफर भी लोगों को धैर्य बनाए रखने व जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होने की बात कहते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ समय बिजली आती और फिर से गुल हो जाती रही। बिजली की इस समस्या से न केवल स्टाफ बल्कि मरीजों व उनके साथ आए तीमारदार भी परेशान दिखाई दिए।



यहां का स्टाफ बार-बार जनरेटर से सुचारु बिजली न मिल पाने पर प्रबंधन को कोसते दिखे। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कश्मीर दलाल से जब इस बारे बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने पर जनरेटर से ही काम चलाना पड़ता है। जनरेटर से सप्लाई समिति है।



हालांकि प्रयास यही रहता है कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जाएं और उन्हें इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed