फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wrestling competition to be held at Sant Shiromani Baba Haridas Dalla Dham on October 26

Jhajjar-Bahadurgarh News: संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला धाम में कुश्ती दंगल 26 अक्तूबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wrestling competition to be held at Sant Shiromani Baba Haridas Dalla Dham on October 26
बेरी। दूबलधन मार्ग स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला वाला धाम में 27 अक्तूबर को 21वें भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन 26 अक्तूबर से होगा। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष विशाल भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाता, जिसमें पूरे हरियाणा कई नामचीन पहलवान शिरकत करते हैं।
विज्ञापन

पहलवानों की मापतोल प्रकिया बाबा रामदास उर्फ राजू की देखरेख में करवाई जाती हैं। लड़कों के कुश्ती दंगल में 27, 30, 33, 36, 39, 42, 49, 57, 65, 74, 85 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई जाएगी। बाहर से आने वाले पहलवानों के रहने व खाने का उचित प्रबंध है। विजेता पहलवान को बाबा रामदास की तरफ से इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोच मुकेश कुमार ने बताया कि 26 अक्तूबर को पहलवानों का वजन होगा और रात्रि को भजन व कीर्तन शब्दवाणी करवाया जाएगा। इसमें हरियाणा के कई लोकगायक पहुंचेंगे। पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था भी करवाई गई है। दंगल में पहुंचने वाले पहलवानों को मापतोल प्रकिया के दिन एक आईडी व फोटो लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed