फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wrestler Aman Sehrawat returns after winning gold in asian games Family gives him grand welcome

स्वर्ण पदक जीतकर लौटे अमन सहरावत: परिजनों ने किया भव्य स्वागत, दादी बोली-दाल और चूरमा बनाकर खिलाऊंगी

Mon, 05 Oct 2026 12:47 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 12:47 PM IST
सार

अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान का दिल से शुक्रगुज़ार हूं और बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैंने अपने देश के लिए एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
wrestler Aman Sehrawat returns after winning gold in asian games Family gives him grand welcome
अमन सहरावत का स्वागत - फोटो : संवाद

विस्तार

जापान के नागोया में 20वीं एशियन चैंपियनशिप में पुरुषों के फ्रीस्टाइल मुकाबले में 57 किलोग्राम भार वर्ग में बिरोहड के पहलवान व अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अमन सहरावत ने स्वर्ण पदक जीता है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात को अमन सहरावत के स्वदेश लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रशासन, परिजनों व ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

एयरपोर्ट पर बेटे के स्वागत में परिजनों के साथ बिरोहड व आसपास के ग्रामीण पलकें बिछाए बैठे हुए दिखाई दिए। बेटे अमन सहरावत के गले में स्वर्ण पदक देखकर परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े। परिजनों ने एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद जमकर रंग गुलाल उड़ाया और ढोल की थाप पर नाचे। अमन की दादी अणची ने कहा कि आज अमन का मनपसंद खाना दाल, चूरमा बनाएंगी और उसे अपने हाथों से खिलाएंगी।
विज्ञापन


स्वर्ण जीतने पर अमन ने जताई खुशी 
अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं भगवान का दिल से शुक्रगुज़ार हूं और बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैंने अपने देश के लिए एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीता। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि पिछले एशियन गेम्स में जीते कांस्य पदक को इस बार स्वर्ण पदक में बदल पाया। यह सफर भगवान की कृपा, मेरी और मेरी सपोर्ट स्टाफ की कड़ी मेहनत और आप सभी समर्थकों की दुआओं और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग बनाए रखने की अपील 
अमन सहरावत ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जो मेरी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, मुझ पर विश्वास किया और कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा। आपका भरोसा और प्यार मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है।

मैं आप से बस यही अनुरोध करना चाहता हूं कि इसी तरह मेरा साथ देते रहें, मेरे लिए प्रार्थना करते रहें और मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। मैं पूरी मेहनत करता रहूंगा और आने वाले समय में अपने देश के लिए और भी अधिक पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा। आप सभी का दिल से धन्यवाद।


परिजनों व प्रशंसकों ने दिया आशीर्वाद 
स्वदेश लौटने पर अपने लाडले अमन सहरावत को परिजनों व प्रशंसकों ने आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद दिया। अमन के दादा मांगेराम, ताऊ सुधीर, चाचा जयवीर, चाचा रणवीर व हिंद केसरी पहलवान कर्मवीर सहरावत ने कहा कि अमन अब आगामी ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक विजेता बने, यही परिजनों की इच्छा है। अमन के भाई राकेश सहरावत, बिंटू, विनय, दीपक, अमित व बहन पूजा और ज्योति ने कहा कि अमन ने एक बार फिर से समस्त देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पूरे देश ने अमन सहरावत को जो मान सम्मान दिया है सहरावत परिवार हमेशा इस प्यार और दुलार को याद रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed