फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman killed, youth injured in tractor and bike collision

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, युवक घायल

Mon, 01 Feb 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, youth injured in tractor and bike collision
झज्जर। शनिवार की देरशाम गुरुग्राम रोड पर याकुबपुर गांव के पास एक बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। दोनों को पहले घायल अवस्था में फरूखनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। महिला के पति की शिकायत पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरेश पुत्र रामेहर निवासी चौदहराण पाना बादली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी निशा (37) जो फिल्पकार्ट कम्पनी याकुबपुर में नौकरी करती थी। उसकी पत्नी दिन की शिफ्ट में और वह रात ड्यूटी इसी कम्पनी में करता है। शनिवार को वह ड्यूटी पर जा रहा था। जब याकुबपुर से गुरुग्राम की और पटाखा फैक्टरी से निकला ही था कि गांव याकुबपुर गांव की ओर से विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर जिसने पीछे पानी टैंकर को जोड़ा था, उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पवन पुत्र नरसिंह निवासी याकुबपुर से उसकी पत्नी ने लिफ्ट ली थी। टक्कर के बाद वे दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें राहगीरों की मदद से फरूखनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला के पति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, दुलीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed