{"_id":"65c40149d7cf38120c026cb4","slug":"woman-dies-after-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105359-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालातों में फंदा लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध हालातों में फंदा लगाने से महिला की मौत
Thu, 08 Feb 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालातों में फंदा लगाने से महिला की मौत
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लोवा खुर्द में संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई। महिला ने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
एचएल सिटी चौकी पुलिस ने घटना को इत्तेफाक मानकर कार्रवाई की है। मृतका की पहचान कविता निवासी लोवा खुर्द के रूप में हुई है। कविता ने मंगलवार को घर में ही फंदा लगा लिया। जब इस पर परिजनों की नजर पड़ी तो उसे तुरंत संभाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। सूचना मिलते ही एचएल सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया गया। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जांच अधिकारी राजीव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आशंका है कि महिला ने मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। महिला तीन बच्चों की मां थी। संवाद