फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman blames two sisters-in-law for husband's suicide

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला ने दो ननद को ठहराया पति की आत्महत्या का जिम्मेदार

Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman blames two sisters-in-law for husband's suicide
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 में संदिग्ध हालातोंं में फंदा लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की मौत के लिए उसकी पत्नी ने अपनी दो ननदों को जिम्मेदार ठहराया है। उन पर धमकी देने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। मामला घरेलू जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया है। आरोप कितने सही हैं, ये तफ्तीश का विषय है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सेक्टर-9 निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में काम करते थे। रविवार को घर में ही वह फंदे पर लटके हुए मिले। पुलिस ने पत्नी के बयान लिए तो उसने अपने पति की मौत के लिए ननदों को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए। शिकायतकर्ता नीलम का कहना है कि रविवार की देर शाम करीब पौने सात बजे पति फंदे पर लटके हुए मिले। वह पिछले काफी समय से तनाव में थे। दरअसल, हमारी दो बड़ी ननदों ने हमारे घर पर कब्जा कर रखा है। हम जब भी अपना अधिकार मांगने का प्रयास करते तो वे हमें और हमारे बच्चों को फंसाने और मारने की धमकी देती थी।
विज्ञापन

इस संबंध में सेक्टर-6 थाने में भी शिकायत दी थी। इन धमकियों की मौत के कारण हम डरे-सहमे रहते थे और पति तनाव में थे। संभवत: उन्हीं के दबाव के कारण मेरे पति ने यह कदम उठा लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed