फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Winner Brahmaprakash Mann honored

Jhajjar-Bahadurgarh News: विजेता ब्रह्मप्रकाश मान को किया सम्मानित

Mon, 03 Mar 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Winner Brahmaprakash Mann honored
-फोटो 53 : विजेता ब्रह्मप्रकाश मान को सम्मानित करते बीआरजी के सदस्य। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। जो जीता वही सिकंदर-2025 के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चौथे संस्करण के विजेता बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के ब्रह्मप्रकाश मान बने।
विज्ञापन

उन्होंने 10 से 30 जनवरी तक वर्चुअल रनिंग चैलेंज में भाग लिया और 21 दिनों में सर्वाधिक 525 किलोमीटर दौड़कर इतिहास रच दिया। रविवार को सेक्टर-9 प्वाइंट पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें बीआरजी की ओर से सम्मानित किया गया। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इस बार न केवल बहादुरगढ़ बल्कि चंडीगढ़, द्वारका, रोहिणी, कोच्चि, प्रयागराज, चेन्नई सहित कई शहरों के धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायमंड कैटेगरी में 21 दिन रोज 21 किलोमीटर दौड़ने वाले धावक रहे। इसमें 58 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश मान ने 525 किलोमीटर दौड़ लगाई। वहीं नवीन राणा ने 505 और सेवाराम 467 किलोमीटर दौड़े। कर्नल कृष्ण बधवार, प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर ने रोज 21 किमी दौड़कर सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला श्रेणी में पूनम ने 315 किमी दौड़ लगाई। किरण नरुला ने 215 किलोमीटर दौड़ी। बच्चों में (लड़कों) की श्रेणी में हर्षित पंवार ने 138 किलोमीटर दौड़ लगाई। रेयंश ने 45 किलोमीटर दौड़ लगाई। लड़कियों की कैटेगरी में संजू सैनी ने 126 किमी दौड़ लगाई। इंस्पायरिंग टाइटल का खिताब 65 वर्षीय नरेश कुमार शर्मा को मिला। उन्होंने अपने वर्ग में 5 किमी से अधिक दौड़ लगाई। गोल्ड कैटेगरी में प्रतिदिन 15 किलोमीटर दौड़ने वाले सिंगल रन करने वाले अल्ट्रा रनर्स सन्नी खोखर, गुरदीप सिंह, बादल तेवतिया शामिल रहे। लकी ड्राॅ जीतने वालों में रजत कौशिक, भोजराज, अन्नू, सेवाराम, नवीन, नवनतीज सिंह, अमरनाथ, माधवी, अजय, विनोद राठी, धर्मवीर सिंह, पूनम व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed