फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wine murder accused threeday prouduction remond

शराब ठेकेदार की हत्या के दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
wine murder accused threeday prouduction remond
बरहाना गांव में 5 सितंबर को शराब ठेकेदार प्रवीन की हत्या के दो आरोपियों को दुजाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। किसी अन्य आपराधिक मामले में झज्जर की दुलीना जेल में बंद आरोपी मोनू उर्फ मोबिलाल निवासी गांव लाडपुर व नीरज उर्फ जय माता दी निवासी बुड्ढाखेड़ा जिला जींद को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में गांव बहराना निवासी प्रवीन की हत्या करने की आपराधिक वारदात के संबंध में खुलासा किया। शराब के ठेके में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद की रंजिश के चलते 5 सितंबर को प्रदीप उर्फ धोला व रामबीर निवासी बहराना ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव बहराना गांव में गोलियां मारकर प्रवीण की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में गिरफ्त में आए दोनों आरोपी भी शामिल थे। हत्या की उपरोक्त मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई गहनता से जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बरहरना गांव निवासी प्रवीन ठेकेदार की हत्या के दो आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए हैं। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed