फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will not give possession without getting proper compensation

पूरे मुआवजे के लिए आंदोलन करेंगे किसान : दलाल

Sun, 01 Jan 2023 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Will not give possession without getting proper compensation
बहादुरगढ़। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा कलेक्टर रेट का पांच गुणा देने की मांग को लेकर गांव मांडोठी स्थित दलाल भवन में 17 गावों के प्रभावित किसानों की पंचायत की। भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल भी पंचायत में शामिल हुए। पंचायत के बाद उन्होंने बताया कि किसानों की मांगें पूरी करवाने के लिए 5 जनवरी से केएमपी के आसौदा और मांडोठी के टोल टैक्स प्लाजा के पास अनिश्चित कालीन धरना आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश दलाल ने कहा कि केएमपी के साथ लगते जमीन का सर्किल रेट कानून के अनुसार दुगना बनता है लेकिन सरकार ने साधारण जमीन के सर्कल रेट के आधार पर बहुत कम मुआवजा मंजूर किया है। वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार पहले जमीन का बाजार मूल्य तय किया जाना था और उसके बाद उसे चार गुना देने का नियम है। लेकिन सरकार ने बाजार भाव को तय नहीं किया और चार की जगह सिर्फ ढाई गुना मुआवजा दिया है। इसके अतिरिक्त पुनर्वास योजना के तहत सरकारी नौकरी और अतिरिक्त मुआवजे का प्रावधान है लेकिन सरकार ने पुनर्वास अवार्ड ही पास नहीं किया। इस प्रकार किसानों का मुआवजा मंजूर मुआवजे से 5 गुना ज्यादा बनता है। दलाल ने कहा कि बिना उचित मुआवजा प्राप्त किए किसान अपनी जमीन का कब्जा सरकार को नहीं देंगे। पंचायत में दलाल खाप के प्रधान भूप सिंह दलाल, गुलिया खाप के प्रधान विनोद गुलिया, दहिया खाप से गांव निलोठी के इंदर सिंह दहिया और पंचायत समिति बहादुरगढ़ के पूर्व प्रधान दयानंद दलाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed