फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will give notice and ask why you are not taking the third installment

Jhajjar-Bahadurgarh News: नोटिस देकर पूछेंगे क्यों नहीं ले रहे तीसरी किस्त

Tue, 28 Nov 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Will give notice and ask why you are not taking the third installment
झज्जर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सरकार द्वारा लाभपात्रों को मकान बनाने के लिए राशि प्रदान की जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से योजना के लाभ पात्र दो किस्त लेने के बाद तीसरी किस्त नहीं ले रहे हैं। यह मामला संज्ञान के बाद मुख्यालय की तरफ से सभी नगर परिषद पालिका के कार्यकारी अधिकारियों व पीएम आवास योजना के इंचार्ज को पत्र जारी कर तीसरी किस्त नहीं लेने वाले पात्रों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं ।अपनी तीसरी किस्त लेकर बाकी बचे हुए मकान को पूरा कर सके।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय द्वारा पीएम आवास योजना शहरी के तहत लाभपात्रों को 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त नींव पूरा होने और दूसरी किस्त लेंटर डालने के बाद दी जाती है। मकान पूरा होने की स्थिति में 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त दी जाती है, लेकिन जिले के लगभग 30 पात्रों ने अब तक तीसरी किस्त नहीं है।हालांकि अधिकतर के मकान भी पूरे हो चुके हैं और कुछ के पूरा होने के बाकी है, लेकिन लंबे समय से वह तीसरी किस्त नहीं ले रहे। ऐसे में स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय ने तीसरी किस्त नहीं लेने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ताकि वह तीसरी किस्त लेकर अपने मकान पूरे कर सके।झज्जर शहरी क्षेत्र के लगभग 350 से ज्यादा पात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक योजना का लाभ ही नहीं उठाया है। इनमें से अधिकतर के कागजात ही पूरे नहीं थे जबकि कुछ लोग शहर छोड़कर दूसरे शहरों में जाकर बस चुके हैं। इसी प्रकार कुछ ने योजन का इंतजार कर खुद ही मकान बना लिए।
विज्ञापन


701 लोगों का हुआ चयन
इस योजना के तहत झज्जर नगर परिषद के अधीन शहरी क्षेत्र में 701 लोगों का चयन हुआ है। इसमें से अब तक 331 लोगों को लेंटर ऑफ इनटेंड जारी किया गया है। इसमें से 300 लोगों को पहली, 265 को दूसरी और 191 को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिन लोगों ने दो किस्त लेकर तीसरी किस्त नहीं ली है। उन सभी से संपर्क किया जा रहा है ताकि वह तीसरी किस्त ले सके। विभाग की तरफ से ऐसे आदेश मिल चुके हैं।
अरुण सागु, इंचार्ज, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed