{"_id":"6703213c0ffbfef4a9056827","slug":"when-the-wishes-are-fulfilled-coconut-and-chunri-are-offered-to-the-mother-goddess-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114407-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मनोकामना पूरी होने पर माता को चढ़ाते हैं नारियल और चुनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मनोकामना पूरी होने पर माता को चढ़ाते हैं नारियल और चुनरी
Mon, 07 Oct 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
06jjrp11- झज्जर। श्री दुर्गा मंदिर में सजी माता की मूर्तियां। संवाद
झज्जर। शहर के प्रसिद्ध दुर्गा भवन मंदिर में नवरात्र पर माता के भक्तों के लिए माता की चौकी लगाई गई है। सुबह-शाम माता की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
नवरात्र पर दुर्गा माता मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में माता के प्रति भक्तों की बड़ी श्रद्धा है। लोग मन्नत मांगने के लिए दूर-दूर से आते हैं और माता पर नारियल और माता की चुनरी चढ़ाई जाती है। मंदिर के पंडित मनमोहन शर्मा ने बताया कि मंदिर को बने लगभग 75 साल हो गए हैं। भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय यहां पर एक संत रहते थे। एक रात उनके सपने में मां दुर्गा आई और माता ने बाबा को कहा कि यहां मेरा मंदिर स्थापित कर मेरी पूजा-अर्चना की जाए। अगले दिन बाबा ने यहां के लोगों को इस बारे में बताया। उसके बाद पंजाबी समाज के लोगों ने यहां माता के मंदिर की स्थापना करवाई। तभी से यहां पर नवरात्र में माता की चौकी लगाई जाती है। श्रद्धालुओं में माता के प्रति भक्ति है। हर साल नवरात्र में भक्तों की यहां भीड़ उमड़ती है। लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने के लिए आते हैं। शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों में मां दुर्गा के प्रति बड़ी श्रद्धा है। मन्नत पूरी हो जाने पर सवा रुपये, नारियल, चुनरी चढ़ाने के लिए लोग आते हैं।